विद्या अमृत धर्म प्रभावना ग्रुप मुंबई ने किया मुंबई की समस्त पाठशालाओं को एक मंच से धर्म तीर्थ यात्रा का आह्वान

धर्म

विद्या अमृत धर्म प्रभावना ग्रुप मुंबई ने किया मुंबई की समस्त पाठशालाओं को एक मंच से धर्म तीर्थ यात्रा का आह्वान

मुंबई विद्या अमृत धर्म प्रभावना ग्रुप (मुंबई) ने मुंबई की समस्त पाठशालाओं को एक मंच से धर्म तीर्थ यात्रा का आह्वान किया।जिसमें करीब मुंबई की 20 पाठशालाओं के बच्चों ने भाग लिया 26 तारीख प्रातः काल णमोकार तीर्थ,मांगीतुंगी जी,एवं गजपंथा जी यात्रा के लिए मुंबई की 8 अलग अलग स्थानों से एवं 8 बसों से प्रारंभ हुई यह यात्रा जिसमें करीब 280 पाठशाला के बच्चे एवं 100 अभिवावक और 30 शिक्षकों ने भाग लिया।

पाठशाला के बच्चों द्वारा भक्तामर जी के 48 रिद्धि मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए

       

 

वर्ली मुंबई पाठशाला के सभी बच्चे एवं शिक्षक गण।             इस यात्रा में प्राचीन जैन तीर्थों का महत्व बताते हुए पाठशाला के बच्चों को जैन धर्म से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यकम में भक्तिमय भक्तामर दीपअर्चना,भजन,नृत्य, उद्बोधन आदि के द्वारा बच्चों को इस यात्रा से जोड़ कर धर्म के संस्कारों से जोड़ा गया साथ ही बच्चों के अंदर भी धर्म के संस्कार पल्लवित हो इस हेतु इस यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा की पहल की सभी ने बहुत-बहुत सराहना की।

भक्तामर दीप अर्चना के प्रारम्भ में मंगल कलश की स्थापना करते हुए ब्र. नीति दीदी जी एवं देशव्रती कल्पना जी शाह।

 

 

 

विद्या धर्म प्रभावना ग्रुप मुंबई के सभी सदस्यों के द्वारा समस्त मुंबई पाठशाला के बच्चों की मांगीतुंगी यात्रा में मध्य भक्तामर दीप अर्चना एवं भक्ति मय संध्या के दृश्य।

जानकारी देते हुए प्रशांत जैन शास्त्री जी ने बताया कि इस

यात्रा के माध्यम से समस्त पाठशालाओं को एक मंच पर लाना एवं सभी को धर्म से जोड़ते हुए बच्चों के अंदर धर्म के संस्कार पल्लवित करना और उन्हें प्राचीन तीर्थ क्षेत्र के द्वारा यह ज्ञात हो कि हमारे आराध्य जिनेंद्र देव ने किस स्थान पर जन्म लिया किस स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया और किस तरह से उन्होंने उत्कृष्ट तप को धारण करते हुए कर्म निर्जरा कर मोक्ष की प्राप्ति की।

सांस्कृतिक कार्यकम एवं मांगीतुंगी तीर्थ क्षेत्र की पूर्ण जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक विद्वतश्री प्रशांत जैन शास्त्री।

 

तीर्थ यात्रा में उपस्थित सभी पाठशालाओं के बच्चों का उत्साह।

 

सांस्कृतिक कार्यकम एवं मांगीतुंगी तीर्थ क्षेत्र की पूर्ण जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक विद्वतश्री प्रशांत जैन शास्त्री।                                   प्रशांत जैन शास्त्री जी ने बताया कि यात्रा कराने का पुण्य सौभाग्यशाली श्रीमान प्रशांत जैन सुपुत्र श्री मान राजेंद्र जी दिव्या जैन जैन (मुंबई),श्रीमान तरुण जी काला (मुंबई)श्रीमान संजय जी, मिनल जी जैन (मुंबई),श्रीमान प्रमोद जी जैन (मुंबई) रहे।समस्त यात्रा का कुशल संयोजनविद्या अमृत धर्म प्रभावना ग्रुप मुंबईके आयोजकत्व में एवं प्रशांत जैन शास्त्री,प्रतीक जैन शास्त्री, श्री सुरेश जैन, ललित जैन के कुशल निर्देशन में किया।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *