नवगृह तीर्थ वरुर हुबली मे होने जा रहे पंचकल्याणक हेतु २२ DEC को आचार्य श्री 108 पद्मनंदी जी महाराज कोन्नुर से हुआ मंगल विहार

धर्म

नवगृह तीर्थ वरुर हुबली मे होने जा रहे पंचकल्याणक हेतु २२ DEC को आचार्य श्री 108 पद्मनंदी जी महाराज कोन्नुर से हुआ मंगल विहार
हुबली
कर्नाटक के प्रमुख नगर हुबली मे नवगृह तीर्थ वरुर हुबली मे 15 से 26 जनवरी 2025 तक भव्य पञ्चकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है जिसमे अनेको संतो के आगमन होने की संभावना है यह आयोजन अपने आप मे अनुपम है यह क्षेत्र विश्व की अनुपम कृति के रूप मे जाना जाएगा यहाँ विश्व के सबसे बडे 405 फीट उतंग सुमेरु पर्वत का भव्य पञ्चकल्याण महोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है इस अभूतपूर्व महोत्सव अपना पावन सानिध्य प्रदान करने हेतु अभीक्ष्णं ज्ञानोपयोगी संत आचार्य श्री 108 पद्मनंदी जी महाराज का कोन्नुर से 22 DEC 2024 को मंगल विहार हुआ

 

ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत ने बताया की इस आयोजन को गणधराचार्य श्री 108 कुन्थुसागर महाराज ने अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है एवम प्रमुख सानिध्य राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 गुणधरनंदीजी महाराज का प्राप्त हो रहा है इस महोत्सव मे अग्निकुमार इंद्र श्री अतिशकुमार रतनलाल सा खवडे प्रतिभा आतिशकुमार खवडे इनकी और प्रतिमा निर्माण मे भी सहयोग प्रदान किया है

 

इस महोत्सव मे देश के नामचीन संगीतकार अपनी स्वर लहरिया बिखेरेगे और आयोजन को भव्य एवम भक्तिमय करेगे यह आयोजन

   

एस डी एम ट्रस्ट नवग्रह तीर्थ क्षेत्र वरुर तालुका हुबली जिला धारवाड कर्नाटक के संयोजन मे सम्पन्न होगा ट्रस्ट की और से आयोजन मे सम्मलित होने एवम् धर्म लाभ लेने की अपील की है

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *