मुनि श्री अजीत सागर महाराज सानिध्य में पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक के अवसर पर 125 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित किया गया अपने लक्ष्य की ओर अडिग रहे अजीत सागर महाराज
तलवाड़ा
भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याण के दिवस के अवसर पर मुनि श्री अजीत सागर महाराज सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा की गई एवं इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन एवं अनेक कार्यक्रम के साथ पार्श्वनाथ महोत्सव मनाया गया।

इस बेला में तीर्थराज सम्मेद शिखर का कृत्रिम पहाड़ भी बनाया गया जिसमें 24 टोंक पर वंदना करते हुए थांदला, बांसवाड़ा, कालिंजरा, बड़ोदिया, महिला मंडल आंजना, गढ़ी त्रिशला मंडल, घाटोल महिला मंडल, तलवाड़ा मंडल, बालिका मंडल सेनावासा, परतापुर अरथुना गावो के भक्तों ने 123 किलो का निर्वाण लाडू को तैयार किए। जिसमें एक निर्वाण लाडू 123 किलोग्राम का युवा मंडल की ओर से तैयार किया गया। जिसको भगवान पारसनाथ के समक्ष समर्पित किया गया। जिसका लाभ कैलाश, अल्पेश, मणि देवी, राकेश,





पद्मावती, अनिल, कांतिलाल, अमित, आदिश, रमेश, सौरभ जैन को मिला।

इस मंगल बेला में पूज्य मुनि श्री अजीत सागर महाराज ने कहा कि आज पूरे देश में भगवान के निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा है। आप को भी इसी प्रकार धर्म के प्रति जागरुक होकर तीर्थराज सम्मेदशिखर जी की वंदना करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मनुष्य कृत उपसर्ग खतरनाक होता है। जैसे कमेंट की ओर से उपसर्ग किया गया था लेकिन वह अपने लक्ष्य पर अडिग रहे और निर्वाण की प्राप्ति की इस प्रकार आप भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहोगे तो आपका भी कल्याण हो जाएगा। निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। फेडरेशन ऑफ़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिहिर गांधी ने मुनि श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
