*शुभ दिवस की शुभ मंगलकामनाएं*
????????????????????????????????????
*धर्म जागृति संस्थान राजस्थान का स्थापना दिवस*
हम सब केआराध्य,दिशाबोधक,ऊर्जा के केंद्र अभिक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी महामुनिराज के 36 वें पावन संयम दिवस की आप सभी गुरु भक्तों को मंगल शुभकामनाएं,
हे गुरुवर आपके आशीर्वाद से मुंबई में उद्घोषित व *गत वर्ष आज ही के पावन दिवस पर झोटवाड़ा , जयपुर में विराजमान आर्यिका श्री सौम्य नंदनी माताजी व सुयोग्य नंदिनी माताजी के पावन सानिध्य में शपथ ग्रहण कर धर्म सिखाओ धर्म बचाओ के नारे के साथ अग्रसर धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त के स्थापना दिवस* पर हम सभी पदाधिकारीगण,संरक्षक मण्डल,सदस्यगण व राजस्थान की सभी शाखाओ के पदाधिकारी व सदस्यगण गुरुवर व सभी उपसंघो के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।प्रांतीय अध्यक्ष पदम चन्द बिलाला,महामन्त्री सुनील पहाड़िया,संयुक्त महामन्त्री संजय जैन बड़जात्या कामां ने मंगल भावना भाते हुए कहा कि गुरुवर आप दीर्घायु व स्वस्थ रहते हुए हम सब भक्तों पर अपने स्नेह की वर्षा अनवरत करते रहें।
पुनः धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त के स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई व सहयोग की अपेक्षा के साथ जय जिनेंद्र।
-:निवेदक:-
*धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त*
