मानवता और इंसानियत की जिंदा मिसाल बना रामगंजमंडी युवादल
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के पूरे इलाके में हर जरूरतमंद की मदद करने में अग्रणी सामाजिक संस्था रामगंजमंडी युवादल ने एक बार फिर मानवता और इंसानियत को जिंदा रखने का कार्य किया है।
जानकारी देते हुए युवादल सचिव एवं आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि 22 दिसंबर के समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें मालूम हुआ कि रावतभाटा निवासी भगवान सिंह रावत उम्र 40 वर्ष का कुछ साल पहले एक दुर्घटना में पांव कट गया था पांव कटने के बाद से ही भगवान सिंह विकलांग प्रमाण पत्र बनाना चाह रहा था ताकि सरकारी मदद मिल सके लेकिन रावतभाटा में वर्षों से ना सर्जन पद पर कोई डॉक्टर है ना हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर है। विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने 150 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ जाना पड़ता है। जहां जाने का खर्च 1500 रुपए आता है दिसंबर माह में किसी व्यक्ति से 1500 रुपए उधार लेकर भगवान सिंह रावत चित्तौड़गढ़ गए पर विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन सका भगवान सिंह की पत्नी भगवती ने बताया कि 22 दिसंबर को अचानक उनके पति बेहोश हो गए और उनकी मृत्यु हो गई भगवती ने बताया कि विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बनने से उनके पति तनाव में थे। मृतक भगवान सिंह रावत के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं इस समाचार को पढ़कर समाजसेवी राजकुमार पारख ने रावतभाटा में रहने वाले अपने परिचितों एवं पत्रकारों से जानकारी ली तो उन्हें मालूम हुआ कि परिवार काफी गरीब है।अंतिम संस्कार भी आस पड़ोस के लोगों ने राशि जुटाकर किया

गुरुवार को युवादल के सदस्य मनीष बागड़िया, अमित उपाध्याय, बाबू पोरवाल, टीकम मित्तल, शरद जैन, चेरी सलूजा, अंतिम अग्रवाल, शैलेंद्र विनायका, संजय मित्तल, राम गुप्ता, मुकेश गर्ग, विनोद अग्रवाल, अनेकांत जैन, हितेष गर्ग, प्रियांशु जैन, मुश्ताक भाई लुहार, दिनेश जोशी, राधेश्याम पालीवाल, से समाजसेवी राजकुमार पारख ने मंत्रणा की और युवा दल की तरफ से रावतभाटा के इस परिवार को ₹15000 की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया।
गुरुवार 26 दिसंबर को ही राजकुमार पारख रावतभाटा गए और
आरपीएस कॉलोनी में टूटे-फूटे मकान में रहने वाली विधवा भगवती उम्र 37 वर्ष को ₹15000 की राशि सौंपी। मदद के इस कार्य में रावतभाटा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी और युवा दल के दिनेश जोशी साथ रहे मदद मिलने के बाद विधवा भगवती और आस पड़ोस में रहने वाली कहीं महिलाओं की आंखें भर आई वहीं धर्मेंद्र तिल्लानी ने कहा कि बिना जान पहचान के सिर्फ सूचना उप होने पर मदद करने का जो कार्य युवा दल ने किया है यह सच्ची मानवता की सेवा है। यहां उल्लेखनीय है कि शहर की सामाजिक संस्था युवा दल हर दिन किसी न किसी गरीब बीमार और जरूरतमंद की मदद करती रहती है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
