वीरोंदय तीर्थ पर पहली बार आहारचर्या में 48 जोड़ों ने किया पड़गाहन

धर्म

वीरोंदय तीर्थ पर पहली बार आहारचर्या में 48 जोड़ों ने किया पड़गाहन

बडोदिया ।

रविवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन गुरुदेव की पड़गाहन आहारचर्या खूब चर्चा में रही । क्योंकि ये आहारचर्या और पड़गाहन दूसरे दिनों से कुछ अलग था, हर दिन गुरुदेव की आहारचर्या किसी एक परिवार की ओर से होती है जिसमें 5 या 10 लोग होते है जबकि एवीएस परिवार के एक साथ 48 जोड़ों ने पड़गाहन कर माहौल को धर्ममयी बना दिया । 48 जोडो में कोई मंगल कलश लेकर तो कोई श्रीफल,कोई फल लेकर हर कोई अपने  हाथो में विविध प्रकार के पात्रों को लेकर मुनि संघ की पडगाहन कर रहे थे ।

 

इतनी लंबी लाईन लगाकर पडगाहन करने के साथ एवीएस परिवार के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि निर्ग्रंथो के रत्नत्रय को बेहतर रखने के लिए एवीएस परिवार हमेशा तत्पर है तथा हर किसी को नवदा भक्ति पूर्वक पडगाहन करने गुरूओं की आहार चर्या अच्छे से कराने के लिए का संदेश दिया । मुनि संघ के पडगाहन में जब 48 जोडो द्वारा एक साथ पडगाहन के लिए नवदा भक्ति की जा रही थी इस द्रश्य के साक्षी बने बडी संख्या में वागड के श्रद्धालु ।
एवीएस प्रवक्ता संकेत जैन ने बताया कि जैन धर्म में पौराणिक कथा के अनुसार मानतुंग आचार्य को लोहे की बेड़ियों से बांध दिया था । तब उन्होंने लगातार भक्तामर स्त्रोत्र का जाप शुरू किया और जैसे जैसे 48 काव्यों में से एक एक काव्य पढ़ते गए वैसे वैसे एक एक कड़ी टूटती गई इसी प्रकार एवीएस परिवार ने खान्दु कॉलोनी निवासी सुदर्शन मेघावत परिवार के चोखे मे 48 जोड़े सहित पड़गाहन कर समाज को संदेश देने की कोशिश की ।

 


एवीएस परिवार के अध्यक्ष राजेश गांधी ने बताया की सिद्धचक्र महामंडल विधान मे तलवाड़ा से पधारे संभवनाथ पब्लिक स्कूल के 36 बच्चो ने गुरुदेव अजित सागर की पूजा कर अर्घ समर्पित

 

 

 

किया तदपश्चात आचार्य विद्या सागर परिवार ओर विद्या पूर्णा ग्रुप द्वारा आचार्य विद्या सागर महाराज की पूजा अर्चना कर अर्घ समर्पित किया । वीरोदय तीर्थ पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री अजीत सागरजी महाराज ससंघ व प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोक नगर के सानिध्य में आज रविवार को विधानकर्ता बदामीलाल वोरा परिवार द्वारा 512 अर्घ्य चढाए गए । विधान मे रात्रिकालिन नाटिका मे दिल्ली से पधारे सतेन्द्र शर्मा एंड पार्टी ने नाटक का मंचन किया ।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *