1008 कलशो से दर्शनोदय के खड़े बाबा का महामत्स्कभिषेक चक्रवर्ती की भव्य रजत यात्रा का क्षेत्र पर किया गया स्वागत 

धर्म

1008 कलशो से दर्शनोदय के खड़े बाबा का महामत्स्कभिषेक चक्रवर्ती की भव्य रजत यात्रा का क्षेत्र पर किया गया स्वागत 

  अशोकनगर 

  अशोकनगर से दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी से मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज सानिध्य ब्रह्मचारी प्रदीप भया, मुकेश भैया के निर्देशन में चल रही चक्रवर्ती रथयात्रा, रजत विमान, देव शास्त्र गुरु यात्रा का मंगलवार को सुबह दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी पहुंचने पर आंचल से पहुंचे हजारों भक्तों का क्षेत्र कमेटी ने अलौकिक एवं भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का 1008 कलशो से महामस्काभिषेक किया गया। जिसका परम सौभाग्य क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टीगू मिल एवं विकास कुमार जैन आनंद जैन ठोरा परिवार कोटा को मिला।

 

 

 

अधिकारी एवं राजनेताओं ने भी पहुंचकर लिया सौभाग्य 

   इस पुनीत बेला में श्री प्रदीप भैया सुयश ने कहा कि अशोक नगर वालों को इस रथ यात्रा को चलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, लेकिन पूरे अंचल के भक्तों ने अपने नगरों से रथों के साथ बैंड बाजे सहित भाग लेकर खुशियों को बढ़ा रहे थे। इस अलौकिक भव्य रथ यात्रा में प्रारंभ में कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी राजीव मिश्रा, पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह यादव सहित अन्य प्रमुख जनों ने अभिनंदनकिया।

 

 

बड़े बाबा का अतिशय बढ़ेगा मुनि श्री

विशाल धर्म सभा में पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज ने कहा कि इतनी विशाल चक्रवर्ती रजत रथ यात्रा को लेकर आप लोग आए। इससे भगवान को कुछ भी नहीं होगा सत इंद्र से पूजित हो जाने पर भगवान का आरती से तो बढ़ेगा ही आप सभी भक्त लोगों के भंडार भरेंगे।

 

 भारत की आत्मा गांव में बसती है मुनि श्री 

क्षेत्र पर पहुंचने से एक दिन पूर्व संध्या बेला में महाराज श्री ने ललोई ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है ग्रामीण व्यवस्था कल भी साफ सुथरी थी, आज भी यहां भौतिकता हावी नहीं हुई।

 

यदि हम सब मिलकर अपने देश को व्यसनों से मुक्त करने में सफल हो गए तो भारत को विश्व महाशक्ति बनने में समय नहीं लगेगा, क्योंकि हमारे पास युवा शक्ति बहुत है। प्रकृति संसाधनों से भरपूर है। सब कुछ होते हुए यदि व्यक्ति व्यसनों में चला जाता है तो कार्य क्षमता समाप्त हो जाती है। हमें अपने राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए आगे आना होगा।

 

           संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *