निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधा सागर महाराज संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन महा महोत्सव संपन्न हुआ
सागर
संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य नवाचार्य समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आज सागर नगर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
इसमें अशोकनगर वालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए एक पटरी बनाकर रेल की इंजन द्वारा हथकरघा द्वारा और शेर द्वारामंच तक पहले पिच्छिका को ला गया और उसके बाद उसको महाराज श्री के शुभ हाथों से पहले छुल्लक श्री 105 गंभीर सागर जी महाराज उसके बाद माताजी को ससंघ को पिच्छिका परिवर्तन करने का सौभाग्य मिला। सबसे आखरी में जो पिच्छिका लाई गई। वह मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज ने ग्रहण की।

वही एक अभूतपूर्व दृश्य जो आज समस्त सागर नहीं पूरी दुनिया के लोगों ने देखा हजारों की भीड़ में जहां बैठने तक को जगह नहीं थी एक शानदार प्रस्तुति मंच पर दी गई मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज की पिच्छिका लेने का सौभाग्य श्री राजकुमार जैन मिनी बाहुबली कॉलोनी के परिवार को प्राप्त हुआ


छुल्लक श्री 105 श्री गंभीर सागर जी महाराज की पिच्छिका का लेने का सौभाग्य श्री राजेश जैन एडीना के परिवार को प्राप्त हुआ छुल्लक105 श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज की पिच्छिका श्रीमती इंदिरा जैन प्रमोद जैन को प्राप्त हुई छुल्लक 105 श्री विदेह सागर
जी महाराज की पिच्छिका श्रीमती अनीता अजीत जैन बरकोटी वालों को प्राप्त हुई
एवं आर्यिका 105 श्री उपशांत मति माताजी आर्यिका मां 105 श्री परम मति माताजी आर्यिका मां 105 ओमकार मति माताजी की



पिच्छिका श्रीमती राखी रवि सिंघई रवि सेल्स विद्यासागर कॉलोनी एवं श्रीमती अनीता जैन देवेंद्र जैन जी डब्बू बंडा वालों को प्राप्त हुई। विभिन्न कार्यक्रम एवं मुनि श्री के प्रवचन के पश्चात आज का सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
