मुनि श्री अजितसागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के पिता श्री कोमलचंद्र जैन का संल्लेखना पूर्वक सुमरण

धर्म

मुनि श्री अजितसागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के पिता श्री कोमलचंद्र जैन का संल्लेखना पूर्वक सुमरण
पटेरिया
_बुंदेलखंड की वह रत्नगर्भा वसुंधरा जिसने अनेक महान विद्वानों,आत्माओं को जन्म दिया। जिसमे सागर जिले के छोटे से ग्राम सिमरिया ,गढ़ाकोटा जिला सागर(मप्र) में आज पूज्यवर मुनिश्री अजितसागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिता श्री कोमलचंद्र जैन (सिमरिया वालों) का आज 16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार की प्रातः काल 8:15 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि मरण,पंच परमेष्ठी का ध्यान करते हुऐ, पटेरिया जी के भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का ध्यान करते हुऐ,एवं णमोकार मंत्र का स्मरण करते हुऐ हुआ।

 

 

मरण के समय में अपने प्रभु और गुरु का स्मरण करना ही सुमरण या समाधिमरण है,, कहते है माता पिता संतान को सद् संस्कार देकर संतान को एक उत्तम संत बना देती है । *

 

पिता जी
स्वयं तो अक्षर ज्ञान से रहित थे.पर उन्होंने अपनी संतान को संस्कार की बगिया में संतान को सद् संस्कारों से सुरभि किया और आज उसी का परिणाम स्वरूप परम पूज्य मुनि श्री अजितसागर जी महाराज जैसे संत बनें।पंच परमेष्ठी से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,और हम भी अपने अंतिम समय में देव शास्त्र और गुरु की सन्निधि प्राप्त कर सकें यही भावना हैं,।।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।।भावपूर्ण श्रंद्धाजलि ॐ शांति,ॐ शांति,,ॐ शांति,,ॐ शांति,ॐ शांति,,

अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी के समीप मुक्ति धाम में किया जाएगा।
~रीतेश राजेश मिड़ला बीना से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *