दो दिवसीय आदिनाथ जन्म जयंती महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य शुभारभ

धर्म

दो दिवसीय आदिनाथ जन्म जयंती महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य शुभारभ

खानपुर।

अतिशय क्षेत्र चन्द्रोदय चांदखेड़ी में हर्ष वर्ष की भाति इस वर्ष भी दो दिवसीय श्री आदिनाथ जयंती रथयात्रा
महोत्सव का बुधवार की बेला मे ध्वजारोहण के साथ आगाज हो गया आयोजन की बेला मे प्रातः मूलनायक आदिनाथ भगवान् की प्रतिमा का अभिषेक व शांतिधारा की गयी

 

 

 

अभिषेक उपरान्त मंदिर परिसर के उत्तरी द्वारपर जयकुमार जैन, किरण जैन,शीतल पाटनी मुम्बई,शशि जैन, नरेंद्रकुमार अंशु जैन सिरोही वाले जयपुर एवम  महेंद्रकुमार विनयकुमारचंदा जैन गुना के कर कमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन काका महामंत्री नरेश जैन वेद,एडवोकेट गोपाल जैन, मुख्य संयोजकविनोद सुरलाया, कार्यकारी महामंत्रीमहावीरप्रसाद जैन,जयंती महोत्सव केमुख्य संयोजक कैलाश भाल, महेंद्रकुमार काका,उमेश भाल, महावीर जैन कालू सहितस्थानीय श्रद्धालू उपस्थित रहे।

 

 

                   साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

वही दोपहर मे साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमे वार्षिक प्रतिवेदन सभी के समक्ष्य रखा  गया
वआय व्यय का ब्यौरा के साथ भविष्य मे होने वाले कार्य योजना की जानकारी भी प्रदान की गई वही रात्रि की बेला मे महिला मण्डल की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी

 

 

 

 

 

 

आदिनाथ जयंती पर निकलेगी श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

 

गुरुवार की अनुपम बेला बहुतही अनुपम है इस दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा समारोह की अनुपम बेला मे सुबह आदिनाथ भगवान् की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक ओरशांतिधारा की जाएगी इसके उपरांत नगर मे भगवान्  आदिनाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

 

रथयात्रा की विशेष बात यह रहेगी की अति प्राचीनरथ में श्रीजी विराजमान होंगे।शोभायात्रा में बैण्ड बाजे, झाकियां,घोड़ेओर बग्धियां, खानपुर ओर सारोलाकलां के महिला घोष आदि आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा यह रथयात्रा चांदखेड़ी रोड से गुदरी चैराहा होतेहुए अटरू चैराहे पर पहुंचेगी। जहां स्थित महावीर पार्क में स्वर्ण और रजत कलशों मेंपवित्र जल भरा जाएगा। वहां से
अटरू होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। जहामंदिर के आचार्य विद्यासागर हॉल में श्रीजीका अभिषेक ओर सम्मान समारोह आहूत होगा
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *