जिसके पास संयम है उसी का कल्याण हो सकता है संकल्प सागर महाराज
विदिशा
जिसके पास संयम है,उसी का कल्याण हो सकता है” जैसे बिना ब्रेक की गाड़ी का कभी भी एक्सीडेंट हो सकता है, उसी प्रकार असंयम इस जीवन को तो नष्ट करता ही है, परभव को भी नष्ट कर देता है, यह उदगार मुनि श्री संकल्प सागर महाराज एवं मुनि श्री सदभाव सागर जी महाराज ने संस्कार सागर पंचवालयति मंदिर इन्दौर द्वारा आयोजित परिक्षा परिणाम के पुरुस्कार वितरण समारोह में परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुये कहे।
जानकारी देते हुए अविनाश जैन विदिशा ने बताया की मुनिश्री ने कहा कि भगवान को बाहर ढूढने जरुरत नहीं,वह तो आपकी निज आत्मा में ही विराजमान हे,

जब आप क्रोध मान माया लोभ रूपी चारों कषाय से मुक्त हो जाते है,तो आपके अंदर से वह शुद्ध आत्म तत्व प्रकट हो जाता है। उन्होंने कहा कि
शिक्षा का फल “चारित्र” है अर्थात जो विद्या हम प्राप्त कर रहे है वह आत्मविशुद्धी का कारण बने, संस्कार पाने के अनेक साधन होते है कभी पुरुस्कार से संस्कारित किया जाता है तो कभी दंड से सुसंकारित किया जाता है,तत्वदेशना हमें जीवन की परेशानियों से बचाती है और सिखाती है कि जीवन में कितना ही तनाव आ जाऐ लेकिन उन तनाव से अपने आपको बचाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि परीक्षा एक प्रेरक निमित्त है,निमित्तों के बिना कार्य होता नहीं, और अकेले निमित्तों से भी कार्य होता नहीं उपकारी के प्रति हमेशा उपकार मानना चाहिये उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को परी एलक्षा फल का आशीर्वाद देते हुये कहा कि जिस परीक्षा से आत्मतत्व का बोध हो और आपके अंदर की विशुद्धि बड़े यही परीक्षा का फल है।
उन्होंने कहा एक धर्मात्मा के तो 24 घंटे ही परिक्षा से गुजरते है तत्वदेशना हमें जीवन की परेशानियों से बचाती है वह हमें सिखाती है कि जीवन में कितना ही तनाव आ जाऐ लेकिन उन तनाव से अपने आपको बचाना चाहिये।
प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि जिले भर में परी एलक्षार्थियों ने धर्म की परीक्षा दी कार्यक्रम की संयोजना जिला सकल जैन समाज विदिशा एवं पंचबालयति संस्कार सागर इन्दौर के संस्थापक ब्र.जिनेश मलैया तथा ब्र.हेमा दीदी द्वारा किया गया था सभी परिक्षार्थियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विदिशा दि. जैन समाज के अध्यक्ष शेलेन्द्र चौधरी बड़ू,ओमप्रकाश जैन,प्रवक्ता अविनाश जैन, डा.अशोक जैन, मंत्री डा.रिषभ जैन सहित समाज के महामंत्री प्रदीप जैन ने पुरस्कार वितरित किये।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
