सर्वतोभद्र जिनालय जैन संस्कृति का महान दस्तावेज होगा जो युगों युगों तक जीवंत रहेगा प्रमाण सागर महाराज

धर्म

सर्वतोभद्र जिनालय जैन संस्कृति का महान दस्तावेज होगा जो युगों युगों तक जीवंत रहेगा प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
सर्वतोभद्र जिनालय जैन संस्कृति का महान दस्तावेज होगा जो युगों युगों तक जीवंत रहेगा उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने रेवतीरेंज में सर्वतोभद्र जिनालय के शिलान्यास समारोह में व्यक्त किये।

 

उन्होंने कहा कि आप लोग पूछते है कि इतने अधिक मंदिर है तो और मंदिरों की क्या आवश्यकता उसके जबाब में मुनि श्री ने कहा कि जिनशासन की प्रभावना युगों युगों से होती आई है और युगों युगों तक होती रहेगी आचार्य गुरुदेव ने अकेले मंदिर की ही प्रस्तावना नहीं रखी सबसे पहले यहा पर प्रतिभास्थली के रुप में एक विशाल शिक्षा केंद्र स्थापित किया मुनि श्री ने कहा हम देख रहे है कि आप लोगों ने अपनी अपनी क्षमतानुसार इसमें अपना दृव्य लगाया है मेरा बीड़ी वाला परिवार के साथ उन सभी परिवारों को बहुत बहुत आशीर्वाद

 

इस अवसर पर मुनि श्री विनम्रसागर महाराज ने कहा कि इंदौर शहर में लगभग दस हजार घरों की समाज है आचार्य गुरूदेव ने सभी को बहुत कुछ दिया है और उनकी भावना थी यहा पर पाषाण का लगभग 216 फिट ऊंचा जिनालय बने बीड़ी बाला परिवार के साथ यदि तीन सौ परिवार यदि प्रतिवर्ष छोटी सी राशी से भी दान की शुरुआत करेंगे तो यह विशाल जिनालय लगभग दस वर्षों में बनकर तैयार हो जाऐगा।

 

उन्होंने कहा कि शिलान्यास का यह अबसर बहुत ही पुण्य से मिलता है लगभग तीन हजार वर्षों तक यह मंदिर सुरक्षित रहेगा और इसका पुण्य पीढ़ी दर पीढ़ी आप लोगों के परिवारों को मिलता रहेगा।

प्रवचन के उपरांत शिलान्यास विधी विधान के साथ प्रतिष्ठाचार्य अनिल भैया अशोक भैया,अभय भैया द्वारा संपन्न की गयी सबसे पहले मूल शिलान्यास बीड़ी वाला परिवार द्वारा किया गया। उसके पश्चात अन्य पुण्यार्जक परिवारों ने किया इस अवसर पर मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज मुनि श्री निस्वार्थ सागर महाराज मुनि श्री निसर्ग सागर महाराज मुनि श्री संधान सागर महाराज के साथ संघस्थ सभी क्षुल्लक मंचासीन थे इस आयोजन में आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी स संघ विराजमान थी जो कि उज्जैन से चातुर्मास कर इस आयोजन में सहभागिता देंने पहुंची थी।

कार्यक्रम का संचालन ब्र.अशोक भैया एवं दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन टृस्ट रेवतीरेंज के सचिव सचिन जैन उद्योगपति ने किया धर्म प्रभावना समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया

 

 

इस अवसर प्रतिभास्थली की बहनें एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में नाट्य मंचन के माध्यम से समाज को एक कहानी के माध्यम से संदेश प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में संपूर्ण इंदौर की दिगंबर जैन समाज एवं गुरुभक्त परिवार उपस्थित थे। सभी ने अपनी अपनी क्षमतानुसार अपने दृव्य का दान देने की घोषणा की एवं कही परिवारों ने तत्काल अपना दृव्य दान में दिया।इस अवसर पर दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारिओं के साथ धर्मप्रभावना समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत सांयकालीन शंकासमाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित श्रावक एवं श्राविकाओं ने अपनी शंका रखी मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने उनकी शंकाओं का समाधान दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *