मां-बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को संस्कारी बनाएं सुनील सागर महाराज

धर्म

मां-बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को संस्कारी बनाएं सुनील सागर महाराज
मूंगाणा
परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज सानिध्य में अयोध्यापुरम मूंगाणा में दिगंबर जैन जिनालय में जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन आचार्य श्री सुनील सागर महाराज संघ सानिध्य में
संहितासूरी प्रतिष्ठाचार्य हसमुख जैन के निर्देशन में धार्मिक आयोजन हुए अजीतनाथ दिगंबर जैन जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव में विधि विधान पूर्वक धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

 

 

इस अवसर पर मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने कहा कि मोबाइल के पासवर्ड नहीं पता तो मोबाइल नहीं खुलता है, यदि पासवर्ड गलत हो तो मोबाइल नहीं खुलता है, इस प्रकार यदि आप सत्यवादी हैं, कर्मनिष्ट है तो आपको स्वर्ग मिलेगा।

मां-बाप के प्रति ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि मां-बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को संस्कारी बनाएं। साथ ही बालिकाएं भी मां-बाप की भावनाओं की अनुरूप चलें। बेटों की जिम्मेदारी बनती है की माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप चले। ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रभु ने ब्रह्मा की साधना की। ज्ञान विज्ञान के नए सोपान खड़े किए।

 

उन्होंने कहा कि मोबाइल में जरूर से ज्यादा जाकर स्टोर कर लिया जाए तो क्या होता है वह काम नहीं करता है धीमे काम करता है स्पीड कम हो जाती है रुक-रुक के काम करता है।

आपसे ज्यादा दूसरे लोगों का दिमाग काम कर रहा है आप चिड़चिड़ा हो जाते हैं। अपने दिमाग में दुनियादारी का जितना भी कचरा जमा हो गया है सबको डिलीट मारो सब चिंताओं को, सब फिक्र को छोड़ दो।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *