आर्यिका विज्ञानमति माताजी का कमर्शियल कॉलोनी से मंगल विहार कर वीरोदय तीर्थ पर हुआ मंगल प्रवेश एक बड़ा तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कर लोगों को उसे तरफ जोड़ने का काम मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने किया है आदित्यमति माताजी
बडोदिया
वीरोदय तीर्थ पर शुक्रवार की बेला में परम पूजनीय आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी का संघ सहित मंगल आगमन हुआ।
पूज्य माताजी संघ का दो दिवसीय काष्ठ रथ अर्पण समारोह मेंसानिध्य प्रदान करने एवं आशीर्वाद देने हेतु आगमन हुआ है।
इन मांगलिक पलों में आर्यिका 105आदित्य मति माताजी ने कहा कि हर गांव, हर नगर एक जिनालय होता है, लेकिन नगर वह गांव के जिनालय्यों को छोड़कर एक बड़ा तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कर लोगों को उसे तरफ जोड़ने का बड़ा काम मुनि पुंगव सुधासागर जी ने किया है। वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडाररमिया, उपाध्यक्ष राजीव गांधी के नेतृत्व में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के समस्त सदस्यों ने आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी संघ को वीरोदय तीर्थ क्षेत्र पर शीतकालीन वाचना के लिए निवेदन करते हुए श्रीफल समर्पित किया।

एवीएस परिवार की ओर से काष्ठ रथ का लोकार्पण वह तीर्थ को 15 दिसंबर को अर्पण किया जाएगा। संस्था के प्रवक्ता संकेत जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी और विद्या पूर्ण ग्रुप की ओर से काष्ठ रथ बनाकर तीर्थ को अर्पण करने के लिए दो
दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को कुंडलपुर बड़े बाबा का विधान व रविवार सुबह श्री जी का अभिषेक शांति धारा पूजा अर्चना के बाद काष्ठ रथ का लोकार्पण किया जाएगा। इस लोकार्पण समारोह में मुनि श्री
अजीत सागर महाराज, मुनि श्री विराग सागर जी महाराज,



ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी महाराज एवम माताजी संघ का सानिध्य मिलेगाl
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
