स्व.पूज्य पिता श्री कस्तूरचंद बाबरिया स्व.माताश्री धापू बाईजी बाबरिया की स्मृति में लगाया गया नेत्र शिविर मंगलाष्टक नमोकार महामंत्र के साथ शुरू हुए भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक नैत्र शिविर संपन्न
रामगंजमंडी
भारत विकास परिषद का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में लगने वाला नेत्र शल्य एवं चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ इस वर्ष शिविर के प्रायोजक सुरेश कुमार,सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतडा वाले) द्वारा स्व.पूज्य पिता श्री कस्तूरचंद जी व स्व.माताश्री धापू बाईजी बाबरिया की स्मृति में लगाया गया।
इस शिविर में 683 मरीजों की ओपीडी रही।जिनकी आंखों की जांच कोटा भारत विकास परिषद के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.राहुल गर्ग व उनकी सहयोगी टीम द्वारा मोतियाबिंद के 256 व नाखून के 11 कुल 267 रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाये जाने पर चयनित किया। जिसमें से आज लगभग 80 मरीजों को ऑपरेशन के लिए कोटा भारत विकास परिषद कोटा की बस द्वारा रवाना करवाया शिविर के शेष ऑपरेशन 3 दिन में संपूर्ण होंगे।

परिषद के संजय पतीरा व सुनील जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर करवाता है इस वर्ष का यह नेत्र चिकित्सा शिविर ऐतिहासिक रहा जिसका कारण है विगत 6 दिन में रामगंजमंडी क्षेत्र में दो नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित हो चुके हैं उसके बावजूद भारत विकास परिषद के ऊपर इस क्षेत्र वासियों की विश्वास दर्शाता है जिसके कारण ही इतने मरीजों का ओपीडी होना व ऑपरेशन के लिए भारत विकास परिषद को ही चयन करना परिषद के प्रति हृदय से विश्वास प्रदर्शित करता है।

आगामी 3 वर्ष के गुप्त प्रयोजको ने अपने द्वारा शिविर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। सभी धार्मिक संस्थाओं,व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
शिविर शुभारंभ से पूर्व श्री प्रशांत जैन आचार्य ने मंगलाष्टक एवं णमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ शिविर का प्रारंभ करवाया इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया एवं शिविर के प्रायोजक सुरेश कुमार,सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतडा वाले) परिवार का सम्मान किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

