आत्मविश्वास और आत्म संयम जीवन की प्रगति का आधार है प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
आत्मविश्वासऔर आत्मसंयम” जीवन की प्रगति काआधार है,जिसके अंदर आत्म विश्वास होता है,वह सकारात्मक सोच का धनी होता हैअपनी सोच को सकारात्मक बनाइये।
” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने तिलकनगर में आयोजित धर्मसभा में क व्यक्त किये मुनि श्री ने कहा कि यदि आत्मविश्वास होगा तो हर अवसर को एक चुनौती के रुप में देखोगे और उसे पूरा कर लोगे उन्होंने अपना उदाहरण देते हुये कहा कि मै प्रवचन नहीं करता, मै तो आप लोगों के चहरे को देखता हुं और आप लोगों की प्रेरणा ही मुझसे बुलवा लेती है उन्होंने कहा कि बाहर का आत्म विश्वास नहीं अपनी आत्मा पर विश्वास करो जिनका सैल्फ कान्फीडेंस मजबूत होता है उनका प्रत्येक कार्य मजबूती के साथ हो जाता है,उन्होंने आत्मोनुखी बनने की प्रेरणा देते हुये कहा कि”में अजर अमर अविनाशी आत्मा हूं” जो वक्त रहते बदल जाए वह मै नहीं हुं, भय से लोभ से मुक्त में एक सम्यक्दृष्टी आत्मा हुं,अपना लक्ष्य ऐसा बनाओ कि पुरुषार्थ जगे उन्होंने सलाह देते हुये कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो अपना आत्म संयम मत खोना,आत्मसंयम खोने से आप अपने व्यक्तित्व को ही खो देते है, आत्म संयम खोने से तथा वेवजह किसी को डांटने अथबा अपमानित करने से दूसरे का मन बाद में खराब होता है,पहले स्वं का मन विचलित हो जाता है।

मान लीजिये और आप अपने आंफिस में है और किसी ने कुछ कहा और आप नियंत्रण खो बैठे तो बात का बतंगड़ बन जाएगा थोड़ा सा मन का अनियंत्रण आपके जीवन की धारा को ही बदल देता है। उन्होंने आत्मनियंत्रण को कैसे लायें- पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि कोई भी बात हो त्वरित प्रतिक्रिया से बचो,तथा किसी को भी नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं करें,अपने पुरुषार्थ और कर्म सिद्धांत को मानिये कर्म योगी बनो, ठलुआई मत करो बल्कि कर्मठता से अपना जीवन जिओ जो दूसरे को प्रेरणा दे सके।”
जोअपने जीवन के प्रति सकारात्मक होता है वह हमेशा अपने
लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और थोथै कर्मकांड पर चर्चा करते हुये कहा किसी की कृपा से कुछ नहीं होता चाहे जिसके सामने अपनी झोली फैला देते हो? आज कल आशीर्वाद देने वालो की कमी नहीं है हर किसी के आगे
अपना रोना मत रोओ अपने कर्म पर भरोसा रखो और अपने धर्म पर भरोसा रखो।




धर्मप्रभावना समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया दौपहर 1:30 बजे मुनिसंघ का विहार छत्रपति नगर की ओर हुआ सांयकालीन शंकासमाधान छत्रपति नगर दयालबाग में संपन्न होगा मुनिसंघ के सानिध्य में तीन दिवसीय मानस्तम्भ की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 12 दिसंबर गुरूवार से प्रारंभ होगा जो कि14 दिसंम्वर तक रहेगा। 15 दिसं रविवार को मुनिसंघ रेवतीरेंज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
