रामगंज मंडी नगर के भक्तों ने ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज का लिया मंगलआशीर्वाद
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के भक्तों ने झांतला मध्य प्रदेश पहुंचकर ऐलक श्री 105 क्षीरसागर जी महाराज की की चरण वंदना की एवं उनके मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य महाराज श्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आपको बताने की वर्ष 2023 का महाराज श्री का वर्षा योग रामगंजमंडी नगर में संपन्न हुआ था।
भक्त समूह ने गुरुदेव के मंगल प्रवचनों को सुना एवं उन्हें इस बार का भी वर्षायोग भी रामगंजमंडी नगर करने हेतु निवेदन किया। एवं आहार चर्या में भी अपनी सहभागिता दी।




ज्ञान अर्जन करते हुए दैनिक कक्षा में धर्म ज्ञान प्राप्त किया।

वही समीप धनगांव पहुंचकर भक्ति समूह ने मुनिश्री 108 वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज के दर्शन किए एवं महाराज जी को वर्षा योग 2024 हेतु निवेदन किया एवं महाराज जी की गुरु भक्ति कर धर्म लाभ लिया। भक्तों के निवेदन को महाराज श्री ने भक्ति भाव से सुना। भक्त समूह ने रविवार का दिन धर्म में व्यतीत किया।
यह रहे सम्मलित
भक्त समूह के नितिन जैन सबदरा ने बताया की भक्त समूह में शांतिलाल मित्तल, मुकेश जैन ओसारा, नितिन सबद्रा नीरज जैन , भूपेंद्र जैन शकुंतला मित्तल, ललिता विनायका, कनकमाला लाम्बाबास, कल्पना सबद्रा, आर्वी जैन आदि भक्त जन सम्मिलित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
