पूज्य आचार्य श्री अनेकांत सागर महाराज का सावला कोल्ड स्टोरेज पर हुआ आगमन एवम आहारचर्या उपरांत झालावाड़ की ओर हुआ बिहार

धर्म

पूज्य आचार्य श्री अनेकांत सागर महाराज का सावला कोल्ड स्टोरेज पर हुआ आगमन एवम आहारचर्या उपरांत झालावाड़ की ओर हुआ बिहार
रामगंजमंडी
परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 अनेकांत सागर महाराज का सोमवार की प्रातः बेला में निमाणा रोड स्थित सावला कोल्ड स्टोरेज पर मंगल आगमन हुआ। जहां समाजजन ने महाराज श्री की मंगल आगवानी की। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की और से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्र सबदरा, उपाध्यक्ष कमल जैन लुहाड़िया, महामंत्री पदम सुरलाया, प्रदीप सोनी, रमेश विनायका, उत्तम जैन, भागचंद पहाड़िया, संजय बड़जात्या, प्रदीप शाह अभिषेक जैन लुहाड़िया आदि ने महाराज श्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

वही पूज्य गुरुदेव के मंगल विहार में यशवंत शाह, शरद जैन मित्तल, प्रमोद जैन मित्तल ने सहभागिता दी। पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने रामगंज मंडी से अनेक भक्त कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। 

पूज्य महाराज श्री का वहा निर्मित दया सुप्रकाश संत निलय में मंगल प्रवास रहा।

 

 

 

पूज्य गुरुदेव की आहार चर्या में महिला मंडल अध्यक्ष शोभना सांवला,

           

सुलोचना लुहाडिया, ललिता विनायका, मनोरमा बाकलीवाल, प्रेमलता कटारिया आदि ने अपनी सहभगिता दी। पूज्य गुरुदेव का संध्या बेला में झालावाड़ की ओर मंगल विहार हो गया पूज्य आचार्य श्री समडोली महाराष्ट्र की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। रात्रि विश्राम अतरा लिया में रहा। जानकारी देते हुए संजय सांवला एवम प्रमोद मित्तल ने बताया की मंगलवार को प्रातः आहारचर्या देवरीघटा स्कूल में संपन्न होगी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *