समग्र बघेरवाल सामाजिक संस्था मालवा प्रांत के श्री पारस जैन हरसोला अध्यक्ष चुने गए
बांसवाड़ा समग्र बघेरवाल सामाजिक संस्था मालवा प्रांत की प्रतिनिधि सभा आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री पारस जैन हरसोला को अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सेठिया को सचिव श्री मनीष हरसोला भानपुरा निवासी को उपाध्यक्ष श्री प्रभात चौधरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मनोनयन के बाद समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व श्री पारस जैन इस संस्था के सचिव भी रहे।

मालवा प्रांत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पारस हरसोला इंदौर ने सभी का आभार प्रेषित करते हुए गोलाकोट तीर्थ एवं अनेक यात्राओं का आयोजन करने का सुझाव सभी के समक्ष रखा। 






इसी घड़ी में मालवा प्रांत एवं कल्याण समिति के निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश पटवारी बुरहानपुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कल्याण समिति को नई ऊर्जा देने का प्रयास करेंगे और नहीं ऊंचाई प्रदान करेंगे।
निर्वाचित होने की सूचना के बाद सभी पदाधिकारी को दूरभाष व्हाट्सएप आदि के माध्यम से सभी ने अपनी ओर से बधाई प्रेषित की और कामना की की इनके कार्यकाल में संस्था और उन्नति करेगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

