शीतल तीर्थ प्रतिनिधि मण्डल की हुई लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ते वात्सल्य भेंट-तीर्थ हमारा नैतिक विकास करते है- बिरला

धर्म

शीतल तीर्थ प्रतिनिधि मण्डल की हुई लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ते वात्सल्य भेंट-तीर्थ हमारा नैतिक विकास करते है- बिरला

नई दिल्ली/ रतलाम, 5अगस्त ।

रतलाम से 13 किमी धामनोद गांव में संत सेवा एवं जीव दया के निमित्त निर्मित श्री धर्मस्थल शीतल तीर्थ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ सविता जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दिल्ली आवास पर वात्सल्य भेंट की ।

 

 

 

क्षेत्र प्रचार मंत्री राकेश जैन ‘चपलमन’ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में 22 से 26 फरवरी तक चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में श्री क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक होने जा रहा है इस क्षेत्र के प्रेरणा स्त्रोत समाधिस्थ चतुर्थ पट्टाचार्य 108 श्री योगीन्द्र सागर जी महामुनिराज का शिक्षा नगरी कोटा से विशेष लगाव रहा और इस तीर्थ के निर्माण में भी पूरे भारतवर्ष के भक्तों सहित कोटा के गुरु भक्तों की भी विशेष भूमिका रही एवं गुरुदेव के कोटा प्रवास के दौरान श्री ओमजी बिरला का गुरदेव से आध्यात्मिक लगाव रहा।

उसे देखते हुए इस आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष जी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने हेतु पूरी प्रबन्ध कमेटी ने बिरला जी को निमंत्रण भेंट करने की इच्छा जाहिर की । इसी को ध्यान रखते हुए श्री ओम बिरला से वात्सल्य भेंट हुई।

 

 

 

वात्सल्य भेंट के साथ बिरला ने गुरुदेव को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी इस परिकल्पना की सराहना की एवं कहा की जहा पूर्ण प्रतिष्ठा के साथ भगवान विराजमान होते है वहाँ सकारात्मक ऊर्जा आती ही है किंतु इस योजना में तो भगवान के साथ गुरु सेवा व गौशाला के रूप में जीवदया को भी जोड़ा गया है इसलिए यहां तो उस ऊर्जा की शक्ति और अधिक बढ़ जाती है । और ऐसे तीर्थ ही हमारी धार्मिक आस्था के साथ नैतिक विकास को भी बढ़ाते है । प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के
स्वदेश जैन, रतलाम के महावीर गांधी दिलीप सोनी ,जयंती पाणोत ,प्रभात दोषी,विकास गांधी सहित कोटा के सन्मति कासलीवाल शामिल रहे ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *