आर्यिका अंतरमती माताजी संघ एवम योगसागर महाराज का हुआ महा समागम आर्यिका संघ ने किये मुनिसंघ के दर्शन

धर्म

आर्यिका अंतरमती माताजी संघ एवम योगसागर महाराज का हुआ महा समागम आर्यिका संघ ने किये मुनिसंघ के दर्शन
महाराजपुर
संत शिरोमणी आचार्य गुरुदेव 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के ज्येष्ठ शिष्य एवम आचार्य श्री108समय सागर जी महाराज आज्ञानुवर्ती शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108योगसागर जी महाराज ससंघ महराजपुर में विराजमान है।

 

आज सुबह 8:30 पर गुरुदेव के संघ की ज्येष्ठ आर्यिका अंतरमति
माताजी 12 आर्यिका माताजी पूज्य मुनि संघ के दर्शन को बीना जी से महराजपुर पहुंची पूरी समाज ने ऐलक क्षुल्लक जी के सानिध्य में नगर की सीमा पर पहुंचकर भव्य आगवानी की।

जानकारी देते हुए दीपक चौधरी ने बताया कि जब नगर में आगमन हुआ तब नगर में जय जय गुरुदेव के जय घोष सुनाई देने लगे। सभी ने सामूहिक रूप से आचार्य श्री विद्यासागर जी की संगीतमय गुरु पूजन की / पूजन से पूर्व समस्त आर्यिका माताजी संघ ने मस्तक झुका कर महाराज श्री को नमन किया और नमोस्तु किया इसी के साथ उन्होंने पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योग सागर महाराज की परिक्रमा की।

इस आर्यिका 105 गुरु माँ अंतरमति माताजी ने अपने प्रवचन में आचार्य भगवान का स्मरण किया। पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108योग सागर जी महाराज ने माताजी संघ की और ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा की गुरूजी की बताई राह पर चले उनकी आज्ञा में रहकर संयम के इस मार्ग पर बढ़ते रहे और धर्म की प्रवावना करते रहे।

उन्होंने श्रावकों को संबोधन देते हुए कहा कि श्रावको को अपने मूलगुणों को पालन करना चाहिए।

संचालक दिनेश पंडित जी ने बताया की संभावना हे की मुनिश्री योग सागर जी का संघ बीना जी क्षेत्र के दर्शन को जायेगा और माताजी का संघ आचार्य विद्यासागर जी की समाधी स्थली पर फरवरी में होने वाले विधान के लिए छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरि जा रहा हे /
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *