निवाई में धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ समापननन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को विशेष धार्मिक प्रशिक्षण मिला
निवाई – दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल, संभाग निवाई एवं महिला ईकाई निवाई के तत्वावधान में धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। जिसमें 18 मई से 27 मई तक बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर प्रभारी विमल जौंला एवं पवन टोंग्या ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन एवं मृदुला पांडया थे।
समारोह की अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष अनिल जैन आई पी एस ने की। विशेष अतिथि महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिन्दायका मंत्री सुनीता गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन, शाबाश इण्डिया प्रधान सम्पादक राकेश गोदिका, टोंक संभाग अध्यक्ष नवीन लुहाड़िया,
शशी लुहारा
संजय सोगानी
शिखरचंद काला, महिला टोंक संभाग अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल, मंत्री रेखा जैन हुकमचंद जैन महावीर प्रसाद पराणा सहित कई पदाधिकारी रहे।

समारोह का मंगलाचरण नन्ही बालिकाएं याना एवं आना ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भगवान चंद्र प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य लालचंद शुभम कुमार कठमाणा ने किया एवं चित्र अनावरण करने का सौभाग्य दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल सरंक्षिका मृदुला जैन एवं समाज गौरव सुरेन्द्र जैन पांडया एवं महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिन्दायका एवं सुनीता गंगवाल ने किया। दिगम्बर जैन महासमिति संभाग मंत्री विमल जौंला ने बताया कि शिविर के तहत बच्चों ने लिखित एवं मौखिक परीक्षा दी। शिविर में प्रथम भाग, द्वितीय भाग, तृतीय भाग एवं छहढा़ला सहित 5 विषयों के लगभग 200 बच्चों ने धार्मिक संस्कारों की शिक्षा ग्रहण की। प्रवक्ता राकेश संधी एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि शिविरार्थियों में नन्हे मुन्ने बालकों ने धार्मिक शिविर का लाभ अर्जित किया। शिविर के अन्तर्गत भाग लेने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वालों को दिगम्बर जैन महासमिति संभाग निवाई एवं महिला ईकाई निवाई द्वारा पारितोषिक पुरस्कार दिया गया जिसमें लगभग 42 प्रधान पुरस्कार सहित 140 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समारोह का संचालन महावीर प्रसाद पराणा एवं विमल जौंला ने किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र जैन पांडया ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में जिन्होंने दस दिन तक तन मन और धन से भरपूर परिश्रम करके शिक्षण और संस्कारों का बीजारोपण कराया वह साधुवाद के पात्र हैं। धार्मिक संस्कार शिविर के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक एवं आध्यात्मिक संरक्षण करने का प्रयास किया गया है। समापन समारोह में महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिन्दायका मंत्री सुनीता गंगवाल अध्यक्ष हुकमचंद जैन जिला प्रमुख सरोज बंसल संरक्षक महावीर प्रसाद पराणा नवीन लुहाड़िया आदि राज्य भर से आए अतिथियों एवं वक्ताओं ने शिविरार्थियों को सम्बोधित किया। सभी अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया। इस दौरान महावीर प्रसाद छाबड़ा पदमचंद टोंग्या त्रिलोक रजवास राकेश संधी पवन रेणु टोंग्या सुनील भाणजा पवन बोहरा नरेश हतौना ताराचंद जैन प्रेमचंद सोगानी संजय सोगानी हितेश छाबड़ा महेन्द्र लावा ज्ञानचंद सोगानी शंभु कठमाणा विमल सोगानी शशी सोगानी शकुंतला छाबड़ा सुनीता जैन हेमा बनेठा प्रमिला छाबड़ा ज्योति छाबड़ा मेना सोगानी उर्मिला सोगानी निक्की पराणा संगीता संधी विजया टोंग्या सावित्री जैन सहित अनेक गणमान्य महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
