गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के जयपुर प्रवास हेतु कार्यालय का हुआ शुभारम्भ –
माताजी का जयपुर प्रवेश रविवार 2 जनवरी को – पदमपुरा में नव-वर्ष स्वागत समारोह
जयपुर –
13 दिसम्बर – जहाजपुर के स्वस्तिधाम तीर्थ प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी के जयपुर प्रवास की व्यवस्थाओं के लिए मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर में कार्यालय का उदघाटन किया गया।
इस मौके पर कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल,विनोद जैन ‘कोटखावदा’, प्रकाश चांदवाड, मनोज सोगाणी व अन्य समाजश्रेष्ठियो द्वारा भगवान चन्द्र प्रभू एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। व सर्वप्रथम 9 बार णमोकार महामंत्र का सामूहिक रूप से उच्चारण किया गया।
साथ ही कार्यालय उदघाटन के समय समिति के कार्यालय के बहुरंगीय बैनर का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, प्रकाश चांदवाड, भाग चन्द बाकलीवाल, पदम बिलाला, माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, मनोज सोगाणी, दीपक बोहरा, चेतन जैन निमोडिया, भारतभूषण जैन, नरेश बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजश्रेष्ठी शामिल हुए।
श्री स्वस्ति भूषण माताजी जयपुर प्रवास व्यवस्था समिति से जुड़े हुए प्रदीप जैन एवं विनोद जैन कोटखावदा” ने बताया कि पूज्य माताजी का जयपुर मंगल प्रवेश रविवार 2 जनवरी को प्रतापनगर से भव्य जुलूस के साथ होगा। इससे पूर्व माताजी शुक्रवार 17 दिसम्बर को पीपलू, 19 दिसम्बर को प्यावडी, 20 दिसम्बर को
निवाई में मंगल प्रवेश संभावित है।
24-25 दिसम्बर को आदिश्वरधाम चाकसू, 27-28 दिसम्बर अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार बापूगाॅव, 29 दिसम्बर को अतिशय क्षेत्र कोटखावदा,व 30 दिसम्बर को आकोडियां में पार्श्वनाथ जयन्ती तथा पदमपुरा में 31 दिसम्बर , 2021 व 01 जनवरी 2022 को नव-वर्ष शुभारम्भ के बाद जयपुर की ओर मंगल विहार होने की संभावना है।
जयपुर में मंगल प्रवेश की तैयारियां बडे जोर शोर से चल रही है।
विनोद जैन ‘कोटखावदा’समन्वयक से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
