पंचकल्याणक महोत्सव में याग मंडल विधान संपन्न हुआ

धर्म

पंचकल्याणक महोत्सव में याग मंडल विधान संपन्न हुआ

दमोह
शिवनगर पंचकल्याणक महोत्सव में निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में याग मंडल विधान सानंद संपन्न हुआ प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार निशांत एवं पंडित अभिषेक और आशीष जैन के निर्देशन में प्रातः काल 6:00 बजे से श्री जी के अभिषेक एवं शांति धारा आदि की क्रियाएं संपन्न हुई इंद्र इंद्राणियों का सकलीकरण किया गया महापात्रों की शुद्धि हुई पूजन आदि के पश्चात दोपहर में याज्ञ मंडल विधान संपन्न हुआ श्रीजी की शांति धारा करने का सौभाग्य मुलायमचंद महेश दिगंबर परिवार ने प्राप्त किया दूसरी शांति धारा राकेश कुमार एवं तृतीय शांति धारा डॉक्टर गौरव नायक परिवार को प्राप्त हुई मुनि संघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य तहसीलदार मोहित जैन के परिवार को प्राप्त हुआ।

 

पंचकल्याणक महोत्सव में दोपहर में मुनिश्री प्रयोग सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि महापुरुषों का जीवन चरित्र हमें श्रेष्ठ बनने की प्रेरणा देता है पंचकल्याणक वह प्रक्रिया है जिसमें भगवान आदिनाथ जी के जीवन में कैसे उतार चढ़ाव आए इसे दर्शाया जाता है जिसके ऊपर कोई विजय नहीं प्राप्त कर सकता वह अयोध्या होती है तीर्थंकर जैसे महापुरुषों का जन्म इस पंचम काल में नहीं होता है हर आत्मा में परमात्मा बनने की क्षमता है इसे पंचकल्याणक में दर्शाया जाता है पंचकल्याणक की क्रिया सामान्य क्रिया नहीं है एक जिनालय का निर्माण लाखों लोगों को सम्यक दर्शन प्राप्त करने का माध्यम बन जाता है
रात्रि में श्री जी की महाआरती लेने का सौभाग्य विजय चौधरी राजेश चौधरी परिवार को प्राप्त हुआ महा आरती साइ कॉल 6:30 बजे मुख्य पंडाल पहुंची जहां पर सभी महापात्राओं ने धूमधाम से महाआरती की इंद्र का दरबार सजाया गया जिसमें सोधर्म सभा में कुबेर का आगमन हुआ नगरी की रचना हुई रत्न वृष्टि के साथ माता के 16 स्वप्न के दर्शन हुए इसके बाद गर्भकल्याणक की आंतरिक क्रियाएं संपन्न हुई।

पंचकल्याणक में आज की क्रियाएं इस प्रकार होगी
पंचकल्याणक महोत्सव में आज दिनांक 5 दिसंबर को गर्भकल्याणक उत्तर रूप मनाया जाएगा
मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि प्रातः 6:30 बजे मंगलाष्टक से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिन अभिषेक शांति धारा नृत्मय में पूजन 9:00 बजे मुनिश्री के मंगल प्रवचन गर्व कल्याणक पूजन हवन शांति विसर्जन दोपहर 1:00 बजे से माता की गोद भराई शाम 4:00 के मंगल प्रवचन रात्रि 7:00 बजे महा आरती 7:30 शास्त्र सभा रात्रि में 8:00 बजे महिला मंडल के द्वारा मंगलाचरण तीर्थंकर माता का जागरण स्नान एवं शृंगार महाराजा नाभीराय का दरबार महाराज द्वारा स्वप्न फलादेश 56 कुमारियों के द्वारा माता की सेवा आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *