समय आपके हिसाब से नहीं चलता, बल्कि आपको वक्त के अनुसार चलना पड़ेगाआदित्य सागर महाराज
अशोक नगर
परम पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आदमी को सत्य को स्वीकार करके चलना चाहिए। समय आपके हिसाब से नहीं चलता, बल्कि आपको वक्त के अनुसार चलना पड़ेगा। परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाते हुए चलना चाहिए। सुभाषगंज जैन मंदिर प्रांगण में मोटिवेशनल प्रेरणादायक प्रवचन में यह बाते मुनि श्री ने कही।
महाराज श्री ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति स्वयं को नहीं बल्कि सिद्ध भगवान को सर्वोपरि मानते हुए कर्म करते हैं। महाराज श्री ने बुद्धिमान व्यक्ति को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति कभी बात का बतंगड़ नहीं बनाता। और ना ही किसी तरह का क्रोध करता है। व्यक्ति को सदैव आशावादी रहना चाहिए। जो व्यक्ति आशावादी होते हैं उन्हें आत्महत्या जैसे खराब विचार दिमाग में नहीं आते। ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिनके पास शब्द नहीं होते हैं उनका वक्त बोलता है। बुद्धिमान लोग गलतियों से सीखते हैं और मनन करते हैं, और गलतियों को सुधारते हैं। और ऐसा व्यक्ति हमेशा समाज में सम्मानित होता है। और आगे बढ़ते हुए तरक्की करता है।

प्लास्टिक का उपयोग कम करने की बात कही
पूज्य महाराज श्री ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने की सलाह देते हुए आज के खान-पान पर भी गहरी चिंता व्यक्त की, और कहा कि प्लास्टिक का उपयोग काफी बढ़ गया है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। आप लोगो को भी प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता है।
इनको बनाने में जेल लगाया जाता है। वह शरीर के अंदर जाकर हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बीमारी स्थाई नहीं होती है। चाहे व शुगर,बीपी, जैसी ला इलाज बीमारी हो। व्यक्ति अपने खान-पीन को संतुलित कर ले तो यह बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं, जिनको डॉक्टर ला इलाज बीमारी कहते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
