महावीर जी का आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला चांदनपुर महावीर मण्डल विधान में इन्द्र -इन्द्राणियों ने भक्ति भाव से चढाये अर्घ्य -सायंकाल आरती में झूमे श्रद्धालु

धर्म

महावीर जी का आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला
चांदनपुर महावीर मण्डल विधान में इन्द्र -इन्द्राणियों ने भक्ति भाव से चढाये अर्घ्य -सायंकाल आरती में झूमे श्रद्धालु

श्री महावीरजी

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के चल रहे आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के अन्तर्गत मंगलवार को चरण छत्री परिसर में नवनिर्मित चौबीसी प्रांगण में भगवान महावीर की खड्गासन प्रतिमा के समक्ष चांदनपुर महावीर मण्डल विधान का संगीतमय आयोजन किया गया।इस मौके पर श्रद्धालु गण भक्ति में झूम उठे।

 

 

 

 

 

अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुधान्शु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि प्रात:काल श्री जी का अभिषेक मुनि 108 चिन्मयानंद सागर महाराज के सानिध्य में पंडित मुकेश जैन शास्त्री द्वारा अभिषेक एवं शांति धारा मंत्रोच्चारण के बाद प्रातः 9.00 बजे से विधि विधान के साथ चांदनपुर महावीर मण्डल विधान किया गया।

 

इस मौके पर 108 इन्द्र -इन्द्राणियों ने भक्ति भाव के साथ नृत्य करते हुए अष्ट द्रव्य के अर्घ्य चढाये। विधानाचार्य पं.मुकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में आयोजित इस पूजा विधान में क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुधान्शु कासलीवाल, मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी एवं कोषाध्यक्ष विवेक काला सहित अन्य इन्द्र -इन्द्राणियों ने भाव सहित भगवान महावीर के गुणों की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति तथा क्षेत्र के विकास की मंगल कामना की।

 

प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दोपहर में कटला प्रांगण के पश्चिमी पांडाल में श्री वीर संगीत मंडल जयपुर के द्वारा भक्ति संध्या के साथ सामूहिक पूजन की गई । अशोक गंगवाल एवं विमल पाटनी के निर्देशन में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए।
सायकाल 7:00 बजे कटला पश्चिमी पांडाल में महावीर स्वामी की 108 दीपको के साथ भक्तिमय सामूहिक आरती की गई, तत्पश्चात कटला पूर्वी पांडाल में शास्त्र प्रवचन किए गए।
क्षेत्र पर आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संगिनी फारम एवर जयपुर द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इसी दिन सांस्कृतिक मंच पर रंगशाला एकेडमी इन्दौर द्वारा साधना मादावत महानाट्य प्रस्तुति दी गई। नाट्य प्रस्तुति देखकर दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो उठे।
मुख्य प्रचार संयोजक सुरेश सबलावत ने बताया कि बुधवार, 05 अप्रैल को पूजन, भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन के बाद रात्रि में कटला पूर्वी पाण्डाल में महिला जागृति संघ जयपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक मंच पर वीणा कैसेट्स जयपुर द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य व लोकगीत कार्यक्रम गोरबंद की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *