अशोक नगर जिले का प्रतिनिधि मंडल पिच्छीका परिवर्तन हेतु चाँदखेड़ी रवाना

धर्म

अशोक नगर जिले का प्रतिनिधि मंडल पिच्छीका परिवर्तन हेतु चाँदखेड़ी रवाना
महिला युवा दल देगा जन्मकल्याण में अपनी प्रस्तुति
चाँदखेड़ी
चन्द्रोदय तीर्थ में अभूतपूर्व पँचकल्याण महोत्सव का आगाज हो चुका है जो मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में हो रहा है। वही 16 dec की बेला में जन्मकल्याण महोत्सव होगा साथ ही मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज ससँघ का पिच्छीका परिवर्तन होगा इस आयोजन में देश ही नही विदेशो से भी भक्त गण अपनी सहभगिता दे रहे है। जो अपने आप मे इस आयोजन की सफलता की कहानी कहता है। वही मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज के पिच्छीका परिवर्तन समारोह में अशोक नगर में बनी मुनि संघ की पिच्छी को लेकर यहां का प्रतिनिधि मंडल चाँदखेड़ी आएगा। इसी बेला में यहाँ का युवा वर्ग अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुति देगा।
सरक्षक श्री विजय धुरा ने बताया की मुनि संघ के पिच्छीका परिवर्तन आयोजन की तैयारी अशोकनगर कही माह से चल रही है। वही इस आयोजन में भूगर्भ जिनालय के प्रकटीकरण की प्रस्तुति यहाँ की बेटियां करेगी। उन्होनें बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य भक्ति नृत्य की प्रस्तुति भी बच्चे प्रस्तुत करेंगे। वही जन्मकल्याण शोभायात्रा में महिला संगठन युवा वर्ग में डांडिया की विशेष प्रस्तुति देगा।
इसके साथ ही चांदखेड़ी तीर्थ की गौरव गाथा‎ की विशेष प्रस्तुति‎ होगी। भक्तों के आस्था का केंद्र‎ चांदखेड़ी भगवान‎ आदिनाथ स्वामी के आगमन की कथा‎ को जैन युवा वर्ग के संरक्षक शैलेन्द्र‎ श्रृंगार के नेतृत्व में संगीत के बीच‎ झांकी के साथ ही जीवंत घटनाक्रम की‎ पुरजोर प्रस्तुति कलाकारों द्वारा अलोकिक प्रस्तुति की जाएगी। इस कथा के माध्यम से संगीतवध कर‎ इसके अतिशय की कहानी सबके समक्ष्य प्रस्तुत होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *