विक्रम संवत 625 में आचार्य श्री कुमुदचंद्राचार्य ने उज्जैन में ही की थी कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान की रचना
आर्यिका पूर्णमति माताजी के सानिध्य में होगा नौ दिवसीय कल्याण मंदिर स्त्रोत्र विधान 500 इंद्र इंद्राणी करेंगे पूजा अर्चना
उज्जैन
परम पूज्या पूर्णमति माताजी सानिध्य में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान का आयोजन किया जा रहा है।
एक इतिहास
आपको बता दें कल्याण मंदिर स्त्रोत्र विधान की रचना विक्रम संवत 625 में आचार्य कुमुदचंद्राचार्य ने उज्जैन शहर में ही की थी।
महामंडल विधान का शुभारंभ प्रातः की बेला में देव गुरु आज्ञा के साथ होगा। इस क्रम में प्रातः बेला में ही घट यात्रा निकाली जाएगी। व ध्वजारोहण नरेंद्र कुमार प्रसन्न बिलाला के द्वारा होगा। यह महामंडल विधान ब्रह्मचारी दीपक भैया मंत्रोच्चार व संगीत की स्वर लहरियों के साथ संपन्न करवाएंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
