आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन पेंटिंग में 65 बच्चों ने लिया भाग

धर्म

आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन पेंटिंग में 65 बच्चों  ने लिया भाग 

निवाई – राजस्थान सरकार के द्वारा प्राप्त आदेशानुसार निवाई में भगवान आदिनाथ जयन्ती के उपलक्ष्य में लिटिल एंजल माई छोटा स्कूल में 21 मार्च को पोस्टर एवं पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 65 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम मीडिया संयोजक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधालय प्रभारी रिषभ जैन एवं सह प्रभारी संगीता संधी के नेतृत्व में भगवान आदिनाथ के चित्रण का स्कूल के बच्चों को पोस्टर एवं पेंटिंग के लिए शीट वितरण किया गया जिसमें बच्चों ने पोस्टर में स्लोगन के साथ भगवान आदिनाथ की पेंटिंग की।

 

 

जौंला ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं भगवान आदिनाथ के चित्र अनावरण बड़ा जैन मंदिर के मंत्री मोहित चंवरिया करेंगे और कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन उधोगपति सुशील कटारिया करेंगे।

 

कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानचंद सोगानी एवं त्रिलोक सिरस ने बताया कि 23 मार्च को आयोजित होने वाले भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसकी व्यवस्था में कई युवा वर्ग जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *