वात्सल्य ग्राम कोसमा मे ध्वजारोहण व भगवान चन्द्रप्रभु निर्वाण लाडू के साथ शुभारंभ हुआ सिद्ध चक्र विधान महोत्सव

धर्म

वात्सल्य ग्राम कोसमा मे ध्वजारोहण व भगवान चन्द्रप्रभु निर्वाण लाडू के साथ शुभारंभ हुआ सिद्ध चक्र विधान महोत्सव

कोसमा ( जलेसर), दि. 9 मार्च 2022, सर्वान्गभूषण आचार्य चैत्यसागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागर जी महाराज की जन्म भूमी कोसमा मे ध्वजारोहण के साथ व जिनेन्द्र पालकी व 108 किलो के निर्वाण लाडू की शोभा यात्रा के साथ सिद्ध चक्र विधान महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ!

इस अवसर पर बोलते हुये आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ने कहा कि गुरु का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता परन्तु मन मे भाव थे कि गुरु जन्म भूमी को पूरे विश्व से परिचित कराया जाये व यहां के लोगो तक गुरु का प्रसाद पहुंचाया जाये, इसीलिये गुरु आशीर्वाद स्वरूप वात्सल्य आरोग्यधाम जैसा सुपर सपैशिलिटी अस्पताल खुला, अब आगे ग्रामीणो के सर्वान्ग विकास के लीये सिलाई, कम्प्यूटर , आइ टी आइ की ट्रेनिंग प्रारम्भ कराई जा रही है व शीघ्र ही यहां एक विद्यालय की योजना पर भी कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है!

आज के ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री प्रमोद जी काला कोलकता, निर्वाण लाडू अनावरण श्री संजीव जैन मुरादाबाद, पंडाल उद्घाटन श्री विकास गजराज जी गंगवाल दिल्ली, अतिथीयो का स्वागत श्री आर के जैन मुम्बई को मिला! इस अवसर पर चिन्तामणी जी बज, रवीन्द्र जी बज, डा.विनोद शाह जयपुर,विकास गंगवाल, शान्ती लाल जैन, संजय जैन ग्वालियर, बिमल जैन मारसन्स, शिखरचन्द जैन सिंघई, सुनील जैन सिंघई, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, शिखर चन्द्र जैन सिंघई, अक्षय जैन, गोपीचंद जैन आगरा, प्रमोद जैन, अशोक जैन जलेसर एवं कोसमा ग्रामवासी समेत अनेक स्थान से बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे!

कोसमा मे वात्सल्य आरोग्यधाम के सामने इस आयोजन हेतु भव्य पान्डाल कलकत्ता के कारीगरो ने बनाया है! समस्त विधी विधान वाणी भूषण पं आनन्द जैन कोलकता के सानिध्य मे नित्य प्रात: 6.30 से 10.30 के मध्य व सांय 7 से 9 कराये जायेंगे ! *दि.16 मार्च को आचार्य विमलसागर जी का 71 वां दीक्षा स्म्रती महोत्सव, आचार्य चैत्यसागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस व नवीन सन्त निवास का लोकार्पण समारोह भी होगा! कार्यक्रम का मंगलाचरण श्रीमती उषा मारसन्स व संचालन श्री मनोज कुमार जैन बाकलीवाल आगरा ने किया!
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *