आत्मा की साधना के लिए वर्षावास होता है सुयशसागर महाराज

धर्म

आत्मा की साधना के लिए वर्षावास होता है सुयशसागर महाराज

झुमरीतिलैया-

श्री दिगंबर जैन मंदिर झुमरीतिलैया में जिन शासक प्रभावक जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महामुनिराज ने आज अपनी धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब घर में बहू आती है तो सास को खुशी होती है। जब घर में बच्चा आता है तो परिवार को खुशी होती है। नेता आता है तो पार्टी को खुशी होती है। और जब नगर में संत आते है तो पूरे समाज को खुशी होती है। चारो और आनंद ही आनंद आता है

 

 

 

 

 

” बसंत आता है तो प्रकृति मुस्कुराती है, संत आते है तो संस्कृति मुस्कुराती है” दिगम्बर जैन मुनि जीवो की रक्षा के लिए, अहिंसा धर्म के पालनार्थ

   
वर्षाकाल में एक ही नगर गाँव में ठहरकर व्रतो का पालन करते है। चातुर्मास, वर्षायोग का उद्देश्य है कि विशिष्ट साधना करना जैसे जननी गर्भ धारण करती है वैसे ही आषाढ़ के माह में पानी गिरने से भूमि गर्म धारण करती है इसमें अनेक प्रकार के जीवो की उत्पत्ति होती है उन जीवों की रक्षार्थ दिगम्बर मुनि चातुर्मास करते है। आत्मा की साधना के लिए वर्षावास होता है।

   

 

पूज्य गुरु ने बताया कि जब आकाश से पानी बरसता है तो पृथ्वी उपजाऊ होती है फिर बीज अंकुरित होते है जहा संतो के उपदेश हो जिनवाणी बरसे और हदय मुलायम न हो और उसमें से ज्ञान, श्रदा, चारित्र के बीज अंकुरित न हो तो समझना बंजर भूमि है। ध्यान रखना गीली मिट्टी को आकार दिया जा सकता है लेकिन सूखी मिट्टी को कोई आकार नही दिया जा सकता है लगता है कोडरमा वाले इतने पुण्यात्मा है कि बिना परिश्रम के संत यहा आ जाते है भव्य आत्माओ वर्षायोग की मंगलमय संतों का वर्षायोग होना भव्य जीवो एके पुण्य से होता है। धर्म- धर्मात्मा का विकास हो, प्राणी मात्र का कल्याण हो, धर्म-समाज- राष्ट्र- विश्व में शांति स्थापित हो यही वर्षांयोग, चतुर्मास का उद्देश्य है।

 

 

 

समता, सरलता, सहजता और साधना ही साधु की पहचान है। पहले दिगम्बर मुनि जंगल में रहकर साधना करते थे, परन्तु वर्तमान में शक्ति हीन होने से साथ नगरों में ठहरकर साधना करते है।।

 

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष जैन कमल सेठी,मंत्री जैन ललित सेठी,राज छाबडा,चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद झांझरी,सुनीता सेठी,ममता सेठी,राजीव छाबडा,सुमित सेठी,दिलीप बाकलीवाल, आवास एवम भोजन विभाग के सदस्य सुशील पांड्या, बिनोद अजमेरा,विकाश सेठी,शालू छाबडा,जोंटी काला,आवास के मनीष सेठी, आदि कई विभाग के संयोजक के साथ समाज मे मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नविन जैन को विशेष सम्मान करते हुवे मुनि श्री के द्वारा रजत माला मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नविन जैन को पहनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *