भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

राजनीति

भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

देश में पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम के बाद रामगंजमंडी नगर भाजपा द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। शहर के मालगोदाम चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर डीजे बजाकर,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के जश्न मनाया।भाजपाइयों ने मालगोदाम चौराहे से बाजार नंबर 4 तक डीजे के साथ जुलूस भी निकाला। महामंत्री अखिलेश मेडतवाल ने बताया की जनता ने भाजपा को सुशासन ,महिला सुरक्षा,स्वच्छता और विकास के मुद्दो पर वोट दिया है। पांच राज्यों में से भाजपा 4 राज्यो में सरकार बनाने की स्थिति में हे।जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला ने बताया की ये पांच राज्यों के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी योजनाएं जो लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी फायदा मिला हे उसी कारण जनता ने भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है। चुनाव में जनता ने जातिवाद को सिरे से खारिच कर नकार दिया है और देश में एक नई कौम पैदा हुई है जो लाभार्थियों की कौम है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कौशल बापना भाजपा नेता वीरेंद्र जैन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल भगवान सिंह धाकड़ पार्षद शिवराज मीणा वरिष्ठ नेता ज्ञान चंद्र शर्मा कोला विशाल जैन नगर महामंत्री धर्मपाल नेता कालू नाकोड़ा सुधीर शैलेश काला दीपक गुप्ता अजय कथूरिया पार्षद रामेश्वर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश झाड़ियां दिनेश पाटीदार पंचायत समिति सदस्य अजय मीणा पार्षद प्रतिनिधि धीरज जैन चेलावत उत्तम जैन अहीर प्रशांत गुर्जर सद्दाम काका चंदू चश्मे वाला बंटी सेन मदन लाल सेन विजय प्रजापति सोनू मेघवाल कन्हैया मीणा दुर्गा लाल सोनी सुनील जैन मनोज पतिरा सुनील धाकड़ बलराम धाकड़ नितिन जैन मौजूद थे। सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में मैं भी भाजपा की प्रचंड जीत के दावे की किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *