परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज संसंघ का चांदखेड़ी से हुआ मंगल विहाररामगंजमंडी भक्त समूह मंगल विहार में रहा सम्मिलित

धर्म

परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज संसंघ का चांदखेड़ी से हुआ मंगल विहाररामगंजमंडी भक्त समूह मंगल विहार में रहा सम्मिलित
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर महाराज का मंगल विहार मंगलवार की संध्या बेला में चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी से हुआ संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराज श्री का आगामी दिनों में झालावाड़ मंगल आगमन की संभावना है।

 

मिली जानकारी अनुसार पूज्य महाराज श्री संघ का रात्रि विश्राम लडानिया में हुआ एवं बुधवार को प्रातः आहारचर्या बाघेर में होगी महाराज श्री संघ को रामगंजमंडी आगमन हेतु रामगंजमंडी के

 

 

श्रीमान भूपेंद्र जैन, नितिन जैन ऋषभ जैन मुकेश जैन ने मुनिद्वय के चरणों में श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया एवं पद विहार किया। महाराज श्री ने भक्त समूह के निवेदन को मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *