जयपुर से सम्मेद शिखरजी स्पेशल ट्रेन यात्रा में 301 समाज बन्धुओं को नि: शुल्क यात्रा करवाएगा दिगम्बर जैन पद यात्रा संघ- सासंद राम चरण बोहरा झण्डी दिखाकर करेंगे ट्रेन को रवाना

धर्म

जयपुर से सम्मेद शिखरजी स्पेशल ट्रेन यात्रा में 301 समाज बन्धुओं को नि: शुल्क यात्रा करवाएगा दिगम्बर जैन पद यात्रा संघ- सासंद राम चरण बोहरा झण्डी दिखाकर करेंगे ट्रेन को रवाना

जयपुर –

-साधना के शिखर पुरुष 557 दिवसीय सिंहनिष्क्रीडित व्रत के साधक साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज की कठोरतम महासाधना उपरांत सम्मेद शिखर जी में अभूतपूर्व महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव में शामिल होने हेतु जयपुर से स्पेशल ट्रेन द्वारा जाने वाले 1100 यात्रियों के दल में श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर द्वारा 301 समाज के निर्धन व असक्षम समाज बन्धुओं को नि: शुल्क यात्रा करवाई जाएगी।

 

 

 

संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन के नेतृत्व में बुधवार को जयपुर में विराजित जैन संतों से पदयात्रा संघ के पदाधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन यात्रा के लिए आशीर्वाद लिया।इस मौके पर संतों के सानिध्य में यात्रा के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

 

यात्रा के संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि संरक्षक सुभाष चन्द जैन,
मुख्य संयोजक शैलेन्द्र शाह’चीकू’ एवं रेलवे समन्वयक आर.के.जैन के नेतृत्व में जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन यात्रा को जयपुर शहर सासंद राम चरण बोहरा वह समाज के गणमान्य श्रेष्ठीजन झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

 

 

इससे पूर्व बुधवार को पदयात्रा संघ के पदाधिकारियों ने सांगानेर के दिगम्बर जैन मंदिर संघीजी में भगवान आदिनाथ के दर्शन पश्चात वहां विराजमान आचार्य सुनील सागर महाराज, आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ से
तथा प्रतापनगर के सैक्टर 8 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रवासरत उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी ससंघ से श्रीफल भेंट कर ट्रेन यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर ट्रेन यात्रा के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन भी किया गया।इस मौके पर संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन, ट्रेन यात्रा के मुख्य संयोजक शैलेन्द्र शाह’चीकू’, रेलवे समन्वयक आर के जैन, संयोजक सुरेश ठोलिया,अमर चन्द दीवान खोराबीसल, विनोद जैन कोटखावदा, जिनेन्द्र जैन सहित संघ के राजकुमार बड़जात्या, पवन जैन नैनवां,महेश जैन,विक्रम पाण्डया आदि उपस्थित थे।

 

 

संरक्षक सुभाष चन्द जैन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन यात्रा दल गुरुवार,26 जनवरी को जयपुर जंक्शन से दोपहर में 1.00 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार,27 जनवरी को दोपहर में पारसनाथ स्टेशन पहुंचेंगा जहां से बसों द्वारा मधुबन सम्मेद

 

शिखरजी जाएंगे। मुख्य संयोजक शैलेन्द्र शाह’चीकू’ ने बताया कि शनिवार 28 जनवरी को अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के महाराणा महाप्रतिष्ठा


महामहोत्सव में शामिल होंगे। शनिवार की रात्रि में 2.00 बजे पर्वत वन्दना के लिए सामूहिक रूप से रवाना होंगे ।
संयोजक विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक रविवार,29 जनवरी को दोपहर बाद नीचे उतर कर आरती, भक्ति संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार,30जनवरी को तलहटी के मंदिरों के दर्शन लाभ लेंगे। सायंकाल वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में पद यात्रा संघ की ओर से यात्रा के दौरान बस, आवास, भोजन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जावेगी।
संरक्षक सुभाष चन्द जैन के मुताबिक यह रेल यात्रा दल 30 जनवरी को सम्मेद शिखरजी से वापस रवाना होकर 31 जनवरी को जयपुर लौटेगा।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *