संतो की संगत से ही जीवन का कल्याण होगा –संत प्रज्ञा सागर जी महाराज
कोटा
जैन मंदिर तलवंडी में विराजमान पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा दिये जा रहे प्रवचनों की श्रंखला में कहा कि
अच्छी संगत से ही आपका जीवन अच्छा होगा। अच्छी संगत आपको दोषों से रहित करेगी।
बुराइयां हमारे जीवन मे घर परिवार में समाज मे आने का प्रयास करे उससे पूर्व ही हमे उसे समूल नष्ट कर देना चाहियें।।
परिवार में खान पान में व्यवहार में यदि बुराई आती है तो इसके जिम्मेदार घर के वरिष्ठ जन है।

मन वचन काया के जो दोष है वह जब हम पर सवार हो जाये तो हम दोषी है अतः हमें इन दोषी को नष्ट कर देना चाहिए।*
सभी दोषों को जला कर भस्म कर देने वाले जिनेन्द्र प्रभु को हमे नमस्कार करना चाहिए।
आज प्रातः काल के कार्यक्रमो में प्रातः भगवान के पूजन अभिषेक व आचार्य श्री की पूजन की गई। धर्मसभा की शुरुआत में चित्र अनावरण पाद प्रक्षालन व जिनवाणी विराजमान करने का पुण्य प्रकाश अखिलेश ठोरा परिवार ने प्राप्त किया।


समिति के संरक्षक जे के जैन ने बताया कि 18 जनवरी को शाम 6 बजे भक्तामर महा अर्चना का आयोजन किया जाएगा जिसमे 2688 दीप समर्पित किये जायेंगे। इसमें 56 जोड़े भाग लेंगे। आचार्य श्री को आहार देने का सौभाग्य आज प्रकाश सामरिया परिवार को मिला।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
