आर्यिका संघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में भक्ति के रंग बिखरे

धर्म

आर्यिका संघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में भक्ति के रंग बिखरे
नौगामा ।

आर्यिका संघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह में सोमवार को भक्ति के रंग बिखरे। बने मंडप में भव्य आयोजन हुआ। एवम भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।। सर्वतोभद्र महामंडल विधान के अन्तर्गत परम पूज्य पवित्रमति माताजी के सानिध्य में समोशरण में विराजमान प्रतिमाओं की शांतिधारा ओर अभिषेक भरत चक्रवती सुभाष नानावटी, सौधर्म इन्‍द्र कैलाश पिण्डांरमिया ,कुबेर इन्द्र राजेश पिण्डारमिया एवं समस्त इन्द्र व मंडलेश्वर राजाओं ने अभिषेक किया। विधान में देव शास्त्र गुरू की पुजन बाल ब्रह़चारी अनिल भैया ,विधानाचार्य रमेश गांधी व वीणा दीदी, प्रियंका दीदी के निर्देशन में सर्वतोभद्र पूजन के अर्घ्य चढाए गए ।

इस अवसर पर गीतकार राजेश के स्वर लहरीयों के साथ बडे भक्ति भाव से गरबा नृत्य करते सभी ने अर्घ्य चढाए । विधान में उदासीन आश्रम,प्रतिभा स्थली से दीदीयों का आगमन हुआ । उन्होंने आचार्य विद्यासागरजी महाराज के प्रकल्प में हैंडलुम,प्रतिभास्थली के बारे में जानकारी देते हुए अपने बच्चो को भेजने का आह्वान किया । इस दौरान बाहर से पधारे इन्दोर, हाटपिपलीया, उज्‍जेन, मंदसौर खांदुकॉलोनी,परतापुर, मंडी बामोरा के श्रद्धालुओं ने माताजी को श्रीफल व शास्त्र भेंट किया ।

पिच्छीका परिर्वतन के प्रारंभ में सर्वप्रथम आदिनाथ जिन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकली । बग्घीयों में पिच्‍छीकाओं को रखकर गाजे बाजे के साथ आचार्य विद्यासागरजी महाराज के जयकारो के साथ शोभायात्रा विधान मंडप स्थल पर पहुंची । जहां जैन पाठशालाओं की बालिकाओं ने मंगलाचरण किया एवं जैन पाठशाला के बच्चो ने पिच्छी परिवर्तन गीत पर नृत्य किया ।

 

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की पूजन के अष्ट द्रव्य थाल सजाकर बडे भक्ति भाव से नाचते गाते महिला मंडल,बालिका मंडल, बहु मंडल व चातुर्मास कमेटी ने अर्घ्य चढाए । आयोजन में प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोक नगर, मौनु भैया मुंगावली, विजय भैया का आगमन होने पर चातुर्मास कमेटी ने स्वागत अभिनंदन किया साथ ही आसपास के गांवो के श्रेष्ठीजनों ने श्रीफल भेंट कर अपने नगर आगमन को लेकर आर्यिका संघ से निवेदन किया । रिमोट से चलने वाली गाडी से जब प्रथम पिच्छीका मंच तक पहुंची तो सयंम धर्म की जयकारा के साथ सभी ने अभिवादन किया ।

 

आर्यिका पवित्रमति माताजी ने कहा संयम का उपकरण पिच्छीका वही भाग्याशाली परिवार प्राप्‍त कर रहा है जो व्रत,सयंम व नियमो का पालन कर अपने जीवन के मार्ग को आगे बढाते हुुए मोक्ष मार्ग की और जाएगा । प्रथम पिच्छीका देने का सोभाग्य पंचोरी केसरीमल पुत्र शांतिलाल, दुसरी पिच्‍छीका नानावटी निलेश पुत्र मोहनलाल व तीसरी पिण्डारमिया मोहनलाल जैन विरोदय ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष प्राप्त ने किया । आर्यिका पवित्रम‍ति माताजी की पिच्छीका प्राप्त करने का सौभाग्य पिण्डारमिया जीतमल जैन व चमेली देवी, आर्यिका करणमति माताजी की पिच्छीका सुरेश पंचोरी व विणा पंचोरी, गरिमा मति माताजी की पिच्छीका अश्विन नानावटी व अर्चना को पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने पुण्य लाभ प्राप्त किया । इस दौरान महाआरती करने का सोभाग्य प्राप्त करने वाले पूण्यार्जक पंचोरी विपुल कुमार पुत्र लक्ष्मीलाल परिवार के निवास से गाजे बाजे के साथ महाआरती थाल सजाकर विशाल शोभायात्रा पांडाल पहुंची जहां पर भक्ति भाव से महाआरती की गई ।

 

पिच्छिका परिवर्तन समरोह में पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया,बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी, ललित पाटीदार जिपस, वीणा दीदी, मीना दीदी, राशि दीदी,बबीता दीदी ने भी शिरकत की। संचालन विजय भैया, अनिल भैया, विधानाचार्य रमेश गांधी द्वारा किया गया ।
सुरेशचंद गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *