राजस्थान सरकार का बहुत-बहुत आभार*भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाणोत्सव पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता हुई स्थगित
गलत तथ्यों एवं भ्रामक जानकारी के आधार पर आयोजित होने वाली अध्यात्म परिवार की भगवान महावीर पर निबंध प्रतियोगिता हुई स्थगित।गलत मंसूबे में कामयाबी पर लगी रोक, दिगंबरत्व और दिगंबर समाज पर उंगली उठाने वाली इस प्रतियोगिता के रद्द होने से एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। भगवान महावीर के जीवन चरित्र के साथ आगे खिलवाड़ ना हो इसके लिए भी हमें सजग और जागरूक रहना है।
महाराष्ट्र और गुजरात में सफलता के बाद राजस्थान में कुत्सित प्रयास किया गया। किंतु दिगंबर जैन समाज की संस्थाएं खड़ी हो गई और एक मुहिम बनाकर काम किया। माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी से और शिक्षा निदेशक आशीष मोदी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया और तथ्यों के साथ उनके ऑफिस में पहुंचकर उनको ज्ञापन दिया जिससे स्पष्ट हो सका कि यह प्रतियोगिता वास्तविक रूप से गलत तथ्यों पर आधारित हो रही है। भगवान महावीर जो की बाल ब्रह्मचारी थे उन्हें वैवाहिक बताकर उनके एक संतान बताना बेहद ही गलत कृत्य था । इस कृत्य पर फिलहाल रोक लगी है किंतु यह पूरी तरह से आगे ना चल सके इसके लिए भी एक साथ दिगंबर समाज को खड़ा होना होगा आओ एक नई शुरुआत करें और इस प्रकार के प्रकरणों में एक जुटता के साथ विरोध प्रदर्शित करें।
संजय जैन बड़जात्या कामां
