सोधर्म इन्द्र सहित सभी इन्द्रो के साथ बग्गीयो में बैठकर शोभा यात्रा(जुलूस) धूमधाम से निकली ” दिगम्बर जैन संतो की आहार पद्धति पूर्णत: वैज्ञानिक है ” शाश्वत सागर जी महाराज

Uncategorized

सोधर्म इन्द्र सहित सभी इन्द्रो के साथ बग्गीयो में बैठकर शोभा यात्रा(जुलूस) धूमधाम से निकली ” दिगम्बर जैन संतो की आहार पद्धति पूर्णत: वैज्ञानिक है ” शाश्वत सागर जी महाराज

कोटा : दिनाक : 16 नवम्बर अष्टानिका महापर्व व श्री इन्द्रध्वज महामण्डल विधान के आठवे दिन नसिया जी जैन मंदिर दादाबाड़ी कोटा में पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य चतुर्थ कालीन चर्या धारक मुनि श्री 108 शाश्वत सागर जी महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि इन्द्रि‌यों के सुख क्षणिक है संसार के सभी सुख के साथ दुख भी है सभी सुख -दुख पुण्य पाप के अधीन है आपका पुण्य नहीं होगा तो आप सुख नहीं भोग सकते है कर्तव्य के साथ अधिकार अपने आप मिलते है सज्जन लोग कर्तव्य पहले करते हैं छः आवश्यक पालना आपका कत्तर्व्य है दिगम्बर जैन संतो की आहार पद्धति पूर्णत: वैज्ञानिक है और महिलाए संत के लिए आहार बनाती है तो पुण्य का आश्रव करती है लेकिन वर्तमान में ऐसा देखने में नहीं आ रहा है आज महिलाओं में लज्जा कम होती जा रही है तो महिलाओं का सम्मान भी कम होता जा रहा है स्वर्ग के मोक्ष के रास्ते बहुत कठिन है मंजिल तक पहुंचते- पहुंचते भी जीव भटक जाता है लेकिन पाप कार्य में डूबता है तो नरक के द्वार पर पहुंचने पर भटकता नहीं है उसे नरक होगा ही परन्तु अच्छे कार्यों में सावधानी की जरूरत है ‘भोजन करना मां से चाहे जहर हो, सलाह लेना भाई से चाहे बेर हो, साथ में चलना राह में चाहे देर हो ‘ में उक्तिया निती वाक्य है इनका पालन करना चाहिए जब आद‌मी प्रसन्न रखता है तो उसका स्वभाव अलग होता है और जब दुखी रहता है तो उसका स्वभाव अलग होता है अपनी आत्मा में अनन्त सुख है और तुम दुसरों में सुख ढुंढ़ रहे हो पुण्य केवल धर्म बढ़ाने के लिए ही इकट्ठा करना है संसारिक सुखों को चाहने के लिए कभी पुण्य नहीं करना चाहिए

 

अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि कि इस अवसर पर शान्तिधारा व भक्तामर विधान विवेक ठोरा परिवार राजेन्द्र हुकम काका परिवार महावीर सिद्धार्थ मित्तल परिवार, द्वारा की गई महाराज श्री को हरसोरा परिवार ने शास्त्र भेट किया
संयोजक धर्मचन्द धनोप्या ने बताया कि 108 इन्द्र-इंद्राणियों के द्वारा श्री इंद्रध्वज महामंडल, विधान पूजा के बाद में सभी ने हवन किया बाद में परम108 पूज्य गुरुदेव शाश्वत सागर जी महाराज के सानिध्य में सोधर्म इन्द्र सभी इन्द्रो के साथ बग्गीयो में बैठकर शोभा यात्रा(जुलूस) धूमधाम से समाजजनो के साथ दादाबाड़ी घुमकर नसियाजी मंदीरमें आया

प्रशासनिक मंत्री अर्चना जैन (रानी) सर्राफ ने बताया कल रविवार को परम पूज्य आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का 52 वा आचार्य पदारोहण दिवस परम पूज्य शाश्वत सागर जी महाराज के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सुशोभित अष्ट द्रव्यों से संगीत मय भक्ति के साथ सभी महिला मंडलों के द्वारा पूजा अर्चना करने का एवं तत्पश्चात परम पूज्य शाश्वत सागर जी महाराज के अमृतमय वाणी के माध्यम से प्रवचन के लाभ का महा सौभाग्य प्राप्त होगा ।

 

निदेशक हुकम जैन काका ने बताया सायं आचार्य भक्ति,. जिज्ञासा समाधान,., भक्तामर पाठ एवं भक्तामर महाआरती महाराज श्री की आरती, हुई अधिक से अधिक संख्या में

 

नसिया जी दादाबाड़ी में उपस्थित होकर हमारे भगवंत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 52 वा आचार्य पदारोहण दिवस परम पूज्य शाश्वत सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाने का सौभाग्य प्राप्त करें
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *