जो मनुष्य जाप पूजन करता है उसका जीवन मंगलमय हो जाता है मुनि श्री विमल सागर महाराज
बीना
गुरु कृपा से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। आचार्य श्री के आशीर्वाद से कई लोगों के रोग ठीक हुए हैं। जो मनुष्य जाप,पूजन करता है उसका जीवन मंगलमय हो जाता है। महामंत्र के प्रभाव से सर्प का विष उतर जाता है, इसलिए अच्छा काम करने से पहले मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए।
उक्त उद्गार पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दौरान मंगल प्रवचन देते हुए पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज ने कही। महाराज श्री ने कहा कि मंत्र पढ़ने की तीन विधियां हैं। मंत्र के माध्यम से सभी पवित्र आत्माओं को नमस्कार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो 8 करोड़ से अधिक जाप करता है उसकी मोक्ष प्राप्ति होती है।






धर्म सभा में मंत्र के विषय पर प्रकाश डालते हुए पूज्य मुनि श्री भाव सागर महाराज ने कहा कि वैज्ञानिकों ने भी मंत्र की शक्ति को माना है, जब मंत्र पाठ पूजा भक्ति आदि विशुद्ध भाव से करते हैं, तब एक असीम दिव्य ऊर्जा उत्पन्न होती है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
