निवाई की मेधा जैन का पहाड़ी जैन समाज ने किया सम्मानित
निवाई –
स्थानीय मोदी धर्मशाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहाड़ी जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा निवाई की बेटी मेधा जैन पहाड़ी का आरजेएस में चयन होने पर शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें जैन समाज निवाई एवं पहाड़ी जैन समाज गौरवान्वित हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि राजस्थान न्यायिक सेवा में निवाई की सुश्री मेधा जैन पुत्री सुरेश कुमार जैन पहाड़ी, माता अर्चना जैन के आर जे एस में सफलता हासिल करने पर प्रमुख उधोगपति एवं समाजसेवी महावीर प्रसाद पहाड़ी, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राजेंद्र जैन, समाजसेवी उम्मेदसिंह राजावत, नगरपालिका प्रतिनिधि एवं आयल मिल एसोसिएशन अध्यक्ष पारस पहाड़ी, कमल चंद सोगानी विमल जैन पदमचंद सोगानी प्रेमचंद जैन ओमप्रकाश जैन सहित निवाई जैन समाज एवं पहाड़ी जैन समाज ने सम्मानित किया है। निवाई की जैन प्रतिभाओं ने टोंक जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डाक्टर योगेश स्वामी डाक्टर स्वाति जैन डाक्टर वर्षा जैन आशीष जैन कन्हैयालाल जैन पदमचंद लावा एवं विंकेश गर्ग सहित राज्य भर से आए लोगों ने स्वागत सत्कार किया।
