स्वस्तिधाम में होगा आचार्य श्री सुनील सागर महाराज एवं
स्वस्तिभूषण माताजी का महासमागम
स्वस्तिधाम जहाजपुर
संपूर्ण विश्व की एक अनुपम कृति स्वस्तिधाम जहाजपुर जहां पर सोमवार की अनुपम बेला में 11 नवंबर को एक अलौकिक इतिहास रचने जा रहा है। सभी की निगाहें 11 नवंबर की बेला में होने जा रहे इस महासमागम को लेकर टिकी हुई है।
जी हा यह पल है परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज का मंगल आगमन स्वस्तिधाम जहाजपुर में जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित नजर आ रही है। यह द्वितीय अवसर

होगा जब पूज्य आचार्य श्री एवं पूज्य माताजी का महा समागम होगा। वह क्षण कितना पावन एवं अलौकिक होगा जब पूज्य आचार्य श्री स्वस्तिधाम में विराजित भगवान मुनिसुवृतनाथ को एक टक निहारेंगे। उससे पूर्व वह क्षण कितना अलौकिक होगा जब पूज्य गुरु मां आचार्य श्री की मंगल अगवानी करेगी सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण हम सभी को देखने को मिलेंगे। और देखा जाए सोमवार का दिन तीन अमूल्य सहयोग ला रहा है।
जी हां हफ्ते का प्रथम दिन सोमवार, तारीख 11, और स्वस्ति


धाम तीर्थ निश्चित रूप से होना तो मंगल ही है क्योंकि स्वस्ति का अर्थ भी मंगल है। वह क्षण कितना अलौकिक होगा जब पूज्य गुरु मां आचार्य श्री की भक्तिभाव के साथ मंगल अगवानी करेगी और उन्हें नमोस्तु निवेदित करेगी इतिहास के पन्नों पर वह क्षण अलौकिक एवं अविस्मरणीय होने वाले हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
