रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व भामाशाह उदार मना सुरेश कुमार बाबरिया को पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज की आहारचर्या चरण वंदना का मिला लाभ

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व भामाशाह उदारमना सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार दौतड़ा वालों को सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र की तलहटी पर स्थित गुणायतन में पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ मिला।
इसके साथ उन्हें प्रातः बेला में ने परिवार सहित प्रथम शांति धारा का पुण्य लाभ भी मिला। शांति धारा का उच्चारण पूज्य मुनि श्री के श्री मुख से हुआ आपको बता दें इनके द्वारा लगभग 160 से भी अधिक यात्रियों को सम्मेद शिखर तीर्थ की वंदना भी कराई जा रही है। वही साथ मौजूद समस्त यात्रियों ने पूज्य मुनि श्री की आहारचर्या चरण वंदना का पुण्य लाभ भी लिया। सभी यात्रियों ने पूज्य मुनि श्री का मंगल आशीर्वाद भी लिया। जैसे ही पूज्य मुनि श्री की आहारचर्या निर्विघ्न में संपन्न हुई। वैसे ही बाबरिया परिवार व समस्त यात्री खुशी से झूम उठे हम सभी का मन खुशी के हिलोरे मार रहा था कह रहा था मेरी तो डोर बंद गई है मेरी तो पतंग उड़ गई है।
आज इस दिवस पर पूज्य श्री के आहार चर्या का लाभ प्राप्त

होने से सभी यात्रियों का दिन पावन पुनीत हो गया साथ ही आज पूज्य श्री के निर्देशन अनुसार समस्त यात्रा संघ को गुणायतन के निर्माणाधीन अनुभव केंद्र की जानकारी भी प्राप्त हुई। वही गुणायतन परिवार की और से श्री सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया परिवार का भाव भीना अभिनंदन किया गया
इतनी पावनपुनीत क्रियाओं के द्वारा आज का दिन सभी के लिए यादगार हो गया। एक साथ इतना सौभाग्य मिलना एवं आहार चर्या चरण वंदना का लाभ मिलना किसी बड़े पुण्य से कम नहीं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
