आचार्य श्री के चतुर्मास से किशनगढ़ धन्य हुआ अशोक पाटनी आरके मार्बल,स्थितियां परिस्थितियों कैसी भी हो मनस्थितियां अच्छी होनी चाहिए सुनील सागर महाराज
किशनगढ़
परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज का सोमवार की बेला में किशनगढ़ से चित्तौड़गढ़ की ओर विहार हो गया।
मंगल विहार से पूर्व सभा में समाज की ओर से महाराज श्री से क्षमा याचना की गई इस अवसर पर आरके मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष श्रीमान अशोक पाटनी ने हुए वर्षा योग को अभिभूत बताते हुए कहा कि आचार्य श्री के चातुर्मास से किशनगढ़ धन्य हुआ है। उन्होंने आचार्य श्री से 2025 का चातुर्मास भी किशनगढ़ करने का निवेदन करते हुए किशनगढ़ जैन समाज में कार्यकर्ताओं से हुई गलतियों के लिए आचार्य श्री से क्षमा याचना की।
बहुत ही शिक्षाप्रद एवं मार्मिक प्रवचन देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि किस्मत की लकीरें खुद बना लो जिंदगी बहुत छोटी है। इसे
रोकर नहीं हंस कर बिता लो। स्थितियां परिस्थितियों कैसी भी हो
मनस्थितियां अच्छी होनी चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि आपने उपकार किया तो उसे पानी पर बनी लकीर की तरह भूल जाओ और किसी ने आप पर उपकार किया तो उसे पत्थर पर बनी लकीर की तरह याद रखो। जिससे दूरियां बढ़े उसे भूलो और






जिससे सामाजिक प्यार बढ़े उसे याद रखना चाहिए। स्वाध्याय जरूर करना चाहिए। नियमों के प्रति बोलते हुए महाराज जी ने कहा कि नियमों का फल अवश्य मिलता है। भक्ति करने वाला ही भक्ति के मार्ग पर चलता है। महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि साधु को भूलो मगर पिच्छि कमंडल को कभी नहीं भूलना चाहिए। सकारात्मक सोच हर हाल में जीना सिखाती है। सही दिशा में बढ़ो। संसार में देह,धन, वैभव सब बदलते हैं, लेकिन चेतना में व्याकुलता नहीं होनी चाहिए। बहता पानी निर्मल रहता है, साधु चला हुआ अच्छा रहता है।
महाराज श्री ने कहा कि नाम नहीं इंसान का काम बोलता है। जिन धर्म को चलाने के लिए परिवार को विस्तृत, समृद्ध व धार्मिक बनाना होगा। साधु एक वर्ग के नहीं होते हैं। भावना सदा काम करती है। आंसू की कीमत नहीं वक्त पर आंसू पोछे उसकी कीमत होती है। चुगली गलतफहमी की धार इतनी तेज होती है कि वह परिवार को करंट देती है। वात्सल्यमय वातावरण बनाकर सदाचार में जिन धर्म की प्रभावना करनी चाहिए। हर मुश्किल आसान हो जाती है। जब साहस व श्रद्धा के कदम बढ़ाते हैं।
आरके कम्युनिटी में आशीर्वचन सभा के बाद आचार्य श्री संघ मंगल विहार करते हुए जोंगिया का नाडा पहुंचे। आरके हाउस में आरके मार्बल परिवार के कंवरलाल, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, विमल कुमार, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, सारिका पाटनी ने परिवार सहित आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
