लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का लिया आशीष व्यक्ति को समय पहचानना बेहद जरूरी है आदित्य सागरमहाराज

धर्म

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का लिया आशीष व्यक्ति को समय पहचानना बेहद जरूरी है आदित्य सागरमहाराज
कोटा
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर रिद्धि सिद्धि नगर में अपने मंगल प्रवचन देते हुए पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ने कहा कि जीवन में समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता। कभी व्यक्ति शिखर पर होता है तो कभी नीचे। ऐसे में व्यक्ति को समय को पहचानना बहुत जरूरी है।

 

उन्होंने कहा जब समय खराब हो तब योजनाएं बदली जा सकती हैं, लेकिन लक्ष्य नहीं इसीलिए स्थिति के अनुसार ढालना सीखे।

रिद्धि सिद्धि नगर में विराजमान पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के दर्शन हेतु लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला

 

पधारे गुरुदेव के समक्ष बैठकर उन्होंने काफी समय चर्चा की एवं गुरुदेव ने उन्हें हाथ उठाकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर उनका समाज की ओर से अभिनंदन भी किया गया। इसी के साथ 9 नवंबर से 14 नवंबर तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की रूपरेखा भी तय की गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *