अतिशय जैन शास्त्री का नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने पुरस्कृत होने पर किया सम्मानित
छबड़ा
सुमतप्रकाश उर्मिला जैन के पौत्र एवं नीरज रोशनी जैन के पुत्र अतिशय जैन ने पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज के सानिध्य में 10 दिन तक रहकर समयसार ग्रंथ का अध्ययन किया जो की प्राकृत भाषा में है।
एवं उसे मौखिक याद किया और गुरुदेव की समक्ष भी मौखिक रूप से सुनाया जिस हेतु गुरुदेव ने उन्हें मंगल आशीर्वाद भी प्रदान किया उसके बाद हुई परीक्षा में भी उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जो निश्चित रूप से गौरवान्वित करने वाले पल हैं उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में धर्म की प्रभावना में एक अहम भूमिका निभाई।
छबड़ा नगर के अतिशय जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर में अध्यनरत हैं। हाल ही में दीपावली अवकाश पर अपने घर आए हुए हैं इसकी सूचना जैसे ही छबड़ा नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान कैलाश चंद जैन को मिली तो उन्होंने सर्वप्रथम दूरभाष कर परिवार जनों को बधाई प्रेषित की। इसके साथ ही वह अतिशय के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्होंने हर्षित होकर अतिशय







को एवं परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और कहा कि तुमने नगर का नाम रोशन किया है और और भौतिकता से परे हटकर तुमने नगर का नाम बढ़ाया है और मैं कामना करता हूं कि इसी तरह उन्नति करें।
उन्होंने अतिशय का माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई प्रेषित की इस अवसर पर अतिशय के माता-पिता श्रीमान नीरज रोशनी सेठी मौजूद रहे। स्वागत के समय नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के साथ, नागेश्वर महादेव विकास समिति अध्यक्ष, पूर्व पार्षद गणेश भार्गव, दैनिक भास्कर के संपादक नीतीश कुमार छबड़ा नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र चेतन जैन उपस्थित रहे। जैसा नाम वैसा ही काम कर दिखाया आज के दौर में जहां युवा भौतिकता में पड़े हुए हैं और हिंदी अंग्रेजी को भी सटीक रूप से लिख पाते हैं ना बोल पाते हैं ऐसे में अतिशय ने प्राकृत भाषा में अध्ययन कर युवा शक्ति के लिए एक पर्याय बनकर सामने आए हैं। जो निश्चित रूप से अनुमोदनीय हैं। जब अतिशय से पूछा कि इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा-दादी और माता पिता को दिया ओर पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज के आशीष को दिया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
