कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर आयोजन को लेकर शुभकामना प्रेषित की।
परम पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की आचार्य परंपरा के नवीन आचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव कुंडलपुर तीर्थ में 16 अप्रैल को होने जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी व्यापक तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही अनेक संतों का कुंडलपुर तीर्थ पहुंचना शुरू हो चुका है वह कई संत पद विहार करते हुए कुंडलपुर तीर्थ पहुंच रहे हैं।

इसको लेकर प्रशासन भी काफी सक्रिय है। इस आयोजन को लेकर भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामना प्रेषित की।






उन्होंने इस पत्र में लिखा कि मुझे यह जानकर हर्ष हुआ है कि, आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव समिति श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर दमोह मध्यप्रदेश द्वारा आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन 16 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है।

संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के समाधि मरण के बाद आचार्य पद रिक्त हुआ था। अब उनके ही प्रथम शिष्य परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर जी महामुनिराज आचार्य पद पर विराजमान होंगे। उनके आचार्य पद पदारोहण का अनुष्ठान महोत्सव संपूर्ण जैन समाज के साथ पूरे देश के लिए एक विशेष आयोजन है। एक तरह से यह है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का ही आचार्य पदारोहण है। मैं इस बेला पर उनके पवित्र स्मृतियों को वंदन करता हूं।
इस पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं आचार्य श्री समय सागर जी को नमन
नितिन गडकरी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
