पहला दिया भगवान के घर जलाकर मनाई दिवाली*

धर्म

*पहला दिया भगवान के घर जलाकर मनाई दिवाली*
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर दीपावली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था के कोटा प्रभाग की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला जी, संस्था के मुख्यालय माउंटआबू से राजयोगी ब्रह्माकुमार घनश्याम भाईजी, और रामगंजमंडी क्षेत्र के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय जी गौतम, वार्ड पार्षद बच्चन सिंह सलूजा जी व राधेश्याम जी गुप्ता (रावतभाटा के पूर्व प्रधान) पधारे। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल ने सभी का स्वागत तिलक व पुष्पों से किया। इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा दीपप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विश्व में शांति की कामना की। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी उर्मिला जी ने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि”जैसे दिवाली पर घर के कोने कोने की सफाई की जाती है फिर देवताओं का आगमन होता है ऐसे ही मन में रखी हुई कई सालों पुरानी बातों की भी सफाई कर देनी चाहिए तभी हम स्वयं देवता बन पाएंगे और लक्ष्मी सच में हमारे घर आएगी।” फिर राजयोगी ब्रह्माकुमार घनश्याम भाई ने ईश्वर की मदद कैसे विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देती है उसका अनुभव सभी के समक्ष रखा जिसे सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए उन्होंने बताया कि “उनके ऊपर 3 भालुओं ने एक साथ अटैक किया और उस समय ईश्वर ने कैसे उनकी मदद की और उन्हें प्रणोदन मिले।” इसके बाद विजय जी गौतम व बच्चन सिंह सलूजा जी ने ब्रह्माकुमारी बहनों को सम्मान देते हुए कहा कि ” ये संस्था ओर ब्रह्माकुमारी बहने रामगंजमंडी में बहुत अच्छा कार्य कर रहे है जिससे लोगों को मन की शांति प्राप्त हो रही है और हमें समय निकाल कर इस ज्ञान से जरूर जुड़ना चाहिए इसे सुनना चाहिए। भागदौड़ भरे जीवन में हम सच्ची शांति को यहां आकर प्राप्त कर सकते हैं।”
इसके पश्चात लक्ष्मी की स्तुति पर नृत्य की प्रस्तुति हुई साथ ही लक्ष्मी सरस्वती व गणेश की सुंदर झांकी भी सजाई गई। बाद में अतिथियों को ईश्वरीय सौगात व प्रसाद दिया गया। संस्था में जुड़े कई लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी को ब्रह्माकुमारी उर्मिला जी द्वारा दीपक जलाकर योग करवाया गया जिसमें अपने घर परिवार, संबंधियों, रामगंजमंडी क्षेत्र व संपूर्ण विश्व में सभी को योग के द्वारा शांति व सुखी जीवन का दान दिया गया जिससे सबका जीवन खुशहाल बने। अंत में सभी आए हुए भाई बहनों को भोग दिया गया ।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *