दुर्लभ हरे कबूतर का रेस्कयू कर उपचार कराया।I
कोटा,10 जनवरी,पतंगबाजी के दौरान तेज धार के मांझे से पक्षियों के घायल होने की सूचना पाकर पिछले 15 वर्षों से रेस्कयू का कार्य करने वाली संस्था ह्युमन हेल्पलाईन द्वारा निरन्तर रेस्कयू कार्य जारी है।
ह्युमन हेल्पलाईन के अध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वर्ष भर में सैकड़ो पक्षियों के घायल होने की सूचना हेल्पलाईन के कॉल सेंटर पर आने के बाद सेवासाथी एवं पदाधिकारी मौके पर पहुँचकर घायल पक्षियों का रेस्कयू कर प्राथमिक उपचार कर मोखापाडा स्थित बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय अथवा जन्तुआलय पहुँचाकर उनका उपचार कराते हैं।
पतंगबाजी के मांझे से घायल हुए हरे कबूतर के रेस्कयू में हेल्पलाईन के सदस्य शाहनवाज खान ने मदद की जिसका उपचार डॉ. अखिलेश पांडे द्वारा किया गया। फिलहाल हरा कबूतर स्वस्थ हैं शीघ्र ही उसका पुनर्वास प्राप्त किये गए स्थान पर किया जायेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
