दूसरे की लाइफ स्टाइल को देखकर उसको अपने की कोशिश मत करो प्राप्त को पर्याप्त मानोगे तो सुखी रहोगे प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
“दूसरे की लाईफ स्टाइल को देखकर उसको अपनाने की कोशिश मत करो” प्राप्त को ही पर्याप्त मानोगे तो सुखी रहोगे” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने दि. जैन मंदिर क्लर्क कालोनी में व्यक्त किये।
-मुनि श्री ने कहा कि “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” “कर्म करना तुम्हारे अधिकार में है फल प्राप्त करना तुम्हारेअधिकार में नहीं” इसलिये”चेष्टा करो चिंता मत करो” होड़ की दौड़ में रहोगे तो जो कुछ तुम्हारे पास है उससे भी तुम वंचित हो जाओगे,हमारे हाथ में केवल प्रयत्न है परिणाम नहीं”आप लोग प्रयास कम करते हो और व्याकुल ज्यादा होते हो, दूसरों की और दृष्टि कर बेहिसाब चलना “कर्जा लेकर घी पीना अच्छी बात नहीं”

उन्होंने कहा आजकल लुहावने विज्ञापन की चकाचौंध में कंपनियां एम आई पर अपनी वस्तुओं को बेचती है और अक्सर देखा जाता है कि अपने स्टेटर्स को बनाए रखने की होड़ में लोग हैसियत से ज्यादा कर्जदार होते चले जाते है, जब कर्ज नहीं चुकता है तो ऐसे व्यक्ति जीवन से हार मानकर आत्महत्या जैसा कुकृत्य करते है। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों की और मत देखो यह सोचो कि जितना मिला है वह काफी है यदि आपकी दृष्टि अपनी कमियों की ओर होगी तो आप पर नकारात्मकता हांवी होगी, और यदि प्राप्त को ही पर्याप्त मानकर अपनी जिंदगी जिओगे तो आगे तरक्की करोगे।








मुनि श्री ने कहा कि जो प्राप्त से सुखी नहीं है वह पर्याप्त से कभी सुखी नहीं हो सकता,जो है उसे सहजता से स्वीकार करो तभी आप और आपका परिवार सुखी रह सकता है।उन्होंने कहा कि होड़ की दौड़ में उलझे रहने वाला व्यक्ती कभी सुखी नहीं रह सकता।

इस अवसर पर मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज तथा मुनि श्री संघान सागर महाराज सहित समस्त क्षुल्लक विराजमान थे।धर्म प्रभावना समिति के मीडिया प्रभारी राहुल जैन प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनि संघ का मंगल विहार प्रातःकाल मोहताभवन से क्लर्क कालोनी की ओर हुआ।उत्साह के साथ क्लर्क कालोनी तथा श्रद्धालुओं ने मुनिसंघ का ढोल धमाके तथा गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर मुनिसंघ का अभिनंदन किया इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला सहित महोत्सव अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा अध्यक्ष अशोक डोसी नवरत्न रमेशचंद्र निर्वाणा महामंत्री हर्ष जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रातःप्रवचन एवं आहार चर्या यही से संपन्न हुई।तथा सांयकाल शंकासमाधान कार्यक्रम भी यही से संपन्न हुआ।
प्रवक्ता श्री जैन ने बताया आज आहार कराने का सौभाग्य नवीन आनंद गोधा परिवार को मिला मुनिसंघ का रात्री विश्राम यही रहेगा तथा रविवारीय धर्मसभा तथा आहार चर्या यही पर संपन्न होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
