त्याग तपस्या की मूरत पूज्य मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज की आहारचार्य एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ रामगंजमंडी नगर के सुरेशचंद बाबरिया दोतडा वाले परिवार को मिला

धर्म

त्याग तपस्या की मूरत पूज्य मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज की आहारचार्य एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ रामगंजमंडी नगर के सुरेशचंद बाबरिया दोतडा वाले परिवार को मिला
रामगंजमंडी

विगत एक सप्ताह से रामगंज मंडी नगर का धर्मनिष्ट परिवार श्रीमान सुरेशचंद,रेखा, सिद्धार्थ पूजा बाबरिया परिवार स्वर्णोंदय तीर्थ खजुराहो में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के सन्निधि में रहकर धर्म आराधना कर रहा है।

 

 

इस परिवार को 21 तारीख से 26 तारीख तक प्रतिदिन आचार्य श्री समय सागर महाराज के संघस्थ महाराज श्री के आहार एवं चरण वंदना का लाभ प्राप्त हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार 21अक्टूबर 2024 को क्षुल्लक 105 श्री औचित्य सागरजी महाराज, 22 अक्टूबर को क्षुल्लक 105 श्री उचित सागर जी महाराज,
23 अक्टूबर को मुनिश्री 108 निर्माण सागर जी महाराज, 24 अक्टूबर को
मुनिश्री 108 आनंदसागर जी महाराज,
25 अक्टूबर को क्षुल्लक 105 श्री सुदृढ़ सागर जी महाराज की आहारचर्या का पुण्य लाभ मिला।

कहा जाता है पुण्य की जड़ें हरी होती है और जब आती है तो तो अनंत गुना पुण्य लाभ दे जाती है और ऐसा ही स्वर्णिम अवसर

 

 

मिला इस परिवार को जब 26 अक्टूबर 2024 शनिवार की बेला में त्याग तपस्या की अद्भुत मूरत एक उपवास एक आहार की निरंतर तपस्या करने वाले उत्कृष्ट तपस्वी पूज्य मुनिश्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। चन्द्रप्रभं चन्द्र- मरीचि – गौरं
चन्द्रं द्वितीयं जगतीव कान्तम् । जब आहार निर्विघ्न संपन्न हुआ परिवार की खुशी बया नहीं की जा सकती। और कह रहे थे मेरे चौके गुरुवर आए मेरे चौके गुरुवर आए, चौके में आहार है पाए और यही भाव मन में आ रहा था सोया भाग जगा दो मुनिवर, सर पर पीछी लगा दो मुनिवर विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार अब तो होगा चमत्कार आपको बता दे इन्हीं के परिवार को वर्ष 2018 रामगंजमंडी के वर्षायोग में पूज्य मुनि श्री की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *